spot_img
33.4 C
Varanasi
Saturday, August 29, 2026
spot_img

Chandauli news- पेट्रोल भरवाकर घर लौट रहे युवक की थम गई जिंदगी, नवंबर में होनी थी शादी

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

अज्ञात भारी वाहन की टक्कर से युवा इलेक्ट्रॉनिक मिस्त्री की दर्दनाक मौत

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर पेट्रोल पंप के समीप रविवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पेट्रोल भरवाकर घर लौट रहे युवक को तेज रफ्तार अज्ञात भारी वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही गंभीर रूप से घायल युवक को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सकलडीहा ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिवार में नवंबर मे शादी की तैयारियां चल रही थी।

जानकारी के अनुसार ताजपुर गांव निवासी जोगिंदर मौर्य के दो पुत्र हैं, जिनमें दीपक मौर्य दूसरे नंबर पर था। दीपक सकलडीहा कस्बे के तेंदूईपुर गांव में इलेक्ट्रॉनिक मिस्त्री का कार्य कर परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करता था। रविवार की रात करीब 9:30 बजे के आस पास वह अपनी बाइक से ताजपुर पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाकर घर लौट रहा था। इसी दौरान पेट्रोल पंप के समीप पीछे से तेज गति से आ रहे एक अज्ञात भारी वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दीपक सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सकलडीहा ले गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

दीपक की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। माता चंदा देवी, पिता जोगिंदर मौर्य, बड़े भाई सहित सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे ताजपुर गांव में मातम पसरा हुआ है और हर आंख नम है। ग्रामीणों ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए अज्ञात वाहन की पहचान कर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही बलुआ घाट पर युवक का अंतिम संस्कार कर दिया।

इस संबंध में सकलडीहा कोतवाल भूपेंद्र निषाद ने बताया कि घटना की कोई सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी और न ही परिजनों की ओर से कोई तहरीर प्राप्त हुई है।

नवंबर माह में होनी थी शादी, घर की खुशियां मातम में बदलीं

दीपक मौर्य की शादी बलुआ थाना क्षेत्र के चहनिया कस्बा के समीप एक गांव में आगामी नवंबर माह में होनी तय थी। परिवार में शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी थीं। घर में नए रिश्ते के आगमन की खुशियां थीं और परिजन विवाह की तैयारियों में जुटे थे। लेकिन रविवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। जिस घर में कुछ ही महीनों बाद शहनाई गूंजने वाली थी, वहां अब मातम पसरा है। माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दीपक की असमय मौत से पूरा गांव भी गमगीन है और हर किसी की जुबान पर यही बात है कि रफ्तार ने एक परिवार की सारी खुशियां पलभर में उजाड़ दीं।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- रात 12 से सुबह 6 बजे तक बंद नहीं होंगे फेसबुक-इंस्टाग्राम, वायरल खबर का सामने आया पूरा सच

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही तस्वीर ने लोगों में पैदा किया भ्रम परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। पिछले...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks