परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। भाकपा माले सहित विभिन्न संगठन की ओर से बीते सवा सौ दिनों से तहसील परिसर में 23 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इसके बाद भी समस्या के निस्तारण को लेकर अधिकारी अनजान बने हुए है। सोमवार को संगठन के पदाधिकारियों ने मांगों के निस्तारण के संदर्भ में एसडीएम कुंदन राज कपूर को पत्रक सौपा। समस्या का समाधान होने तक आन्दोलन जारी रखने की बात कही। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि तहसील प्रशासन जनता के सवालों को हल करने के बजाय धरना को खत्म करने के लिए दबाव बना रहे हैं।
सकलडीहा इंटर कॉलेज का खेल मैदान बीते चार माह से जलमग्न है। जिसके कारण समीप में संचालित एलटी कॉलेज के छोटे बच्चों का पठन पाठन बाधित है। शिक्षक और कॉलेज प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है। पपौरा में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर स्मारक पर लगे फोटो को अवांछनीय तत्वों ने फाड़ दिया। इसके अलावा अन्य समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। लेकिन तहसील प्रशासन समस्याओं को सुनकर हल करने के बजाय धरना प्रदर्शन को समाप्त करने का दबाब बना रहे है। वही वक्ताओं ने चेताया कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होगा तबतक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
इस मौके पर धरना पर कामरेड अंजना देवी ,श्यामदेई ,रमेश राय, श्रवण कुशवाहा, अरविंद कुमार ,सारनाथ राय ,गुलाबी देवी सहित अन्य रहे।