spot_img
27.1 C
Varanasi
Thursday, March 19, 2026
spot_img
spot_img

गल्ला मंडी से सपा कार्यालय तक सिक्स लेन सड़क बनवाने की मांग: एडीएम को सौंपा पत्रक

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे डेस्क
चंदौली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में सिक्स लेन सड़क हेतु आंदोलन कर रहे नगर के वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार पाठक एडवोकेट ने गुरुवार को अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार से मिले तथा उन्हें एक ज्ञापन सौंप कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में डी पी आर के अनुसार गल्ला मंडी से सपा कार्यालय तक सिक्स लेन सड़क बनवाने की मांग की।

संतोष कुमार पाठक एडवोकेट ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में पीडब्लूडी के अधिशासी अधिकारी व माननीय जी सिक्स लेन सड़क को अपने सुविधा के अनुसार अधिकारी पतला कर रहे हैं जो कि कत्तई ठीक नहीं है। क्योंकि पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर जाम से कराह रहा है। बहुत दिनों बाद सड़क चौड़ीकरण योजना आयी जिसे इन लोगों ने भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया और जहां जाम लगता है वहां फोरलेन सड़क तोड़कर फोरलेन ही बना रहे हैं। गल्ला मंडी से जी टी आर ब्रिज तक भी सिक्स लेन सड़क बनाने में आनाकानी कर रहे हैं। जो कि संशोधित डी पी आर में भी सिक्स लेन है। इसके अलावा मुगलसराय में काली मंदिर का निर्माण शौचालय के बगल में किया जाना कतई उचित नहीं है। क्योंकि वह पीडब्ल्यूडी की जमीन है और पीडब्ल्यूडी की जमीन पर नियमानुसार कोई धार्मिक स्थल नहीं बन सकता है। काली मंदिर को उनके अपने नाम से आवंटित जमीन पर जो कि गल्ला मंडी के पश्चिम तरफ पोखरी के पास स्थित है वहां बनाने की मांग की।

श्री पाठक एडवोकेट ने कहा कि मुगलसराय पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में सड़क निर्माण में भारी भ्रष्टाचार हो रहा है। जहां भयंकर जाम लगता है वहीं फोरलेन बन रहे हैं। ये लोग पूरे दो लेन सड़क ही खा गये। इस वजह से इस सड़क के चौड़ीकरण का उद्देश्य ही समाप्त हो गया है। अगर अतिक्रमण हटाकर सिक्स लेन सड़क बन जाती तो आगामी कई वर्षों तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर को जाम से राहत मिल सकती थी।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

त्यौहार पर किसी प्रकार की नई परंपरा न की जाए शुरू: जिलाधिकारी

सभी त्यौहार हमारी साझा सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं, जिन्हें मिल-जुलकर मनाना हम सभी की जिम्मेदारी परिवर्तन टुडे डेस्क चंदौली।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks