spot_img
38.1 C
Varanasi
Thursday, March 19, 2026
spot_img
spot_img

बिजली के शार्ट सर्किट से लाखों रुपए का सामान बर्बाद

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चंदौली
Story By- नीरज अग्रहरि
बरहनी। स्थानीय चौराहे पर स्थित संदीप जनरल स्टोर व चश्मा अस्पताल में मंगलवार की रात बिजली के शार्ट सर्किट से लगभग लाखों रुपए का सामान जलकर बर्बाद हो गया। बुधवार की सुबह दुकान से निकले आग की लपटों को देखकर दुकान स्वामी चीखने चिल्लाने लगे।सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।

बरहनी स्थित बीआरसी के मुख्य रास्ते के बगल में संदीप अग्रहरि का संदीप जनरल स्टोर के नाम से दुकान व डॉ0 देवेंद्र प्रताप त्रिपाठी का चश्मे का अस्पताल है। उक्त भवन में डॉ0 देवेंद्र प्रताप त्रिपाठी के नाम से बिजली कनेक्शन है। मंगलवार को मीटर में खराबी होने की शिकायत उपभोक्ता ने अमडा बिजली उपकेंद्र पर किया था। बावजूद विभाग की ओर से कोई पहल नहीं किया गया। इससे विभाग की लापरवाही से रात को बिजली की शार्ट सर्किट से आग लग गई।

इससे संदीप जनरल स्टोर में अगलगी से दुकान में रखे लगभग 12 लाख के सामान में फ्रीजर, दो एलसीडी टीवी, इनवर्टर, बैटरी, 4 सीसीटीवी कैमरा, डीवीआर, श्रृंगार का सामान, कपड़ा, जूता, चप्पल, दर्जनों मोबाइल व आंख अस्पताल में 4 लाख का रखा सामान आंख चेक करने मशीन,कुर्सी, मेज, टेबल जलकर राख हो गया। सामूहिक रूप से अगलगी में कुल लगभग 16 लाख रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। अगलगी से भुक्तभोगी के सामने जीविकोपार्जन करने में तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

इस दौरान मौके पर सपा के पूर्व सैयदराजा विधायक मनोज सिंह डब्लू ने पहुंचकर सदर एसडीएम से मोबाइल पर वार्ताकर पीड़ित को अहेतुक राशि दिलवाने की मांग की है।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

एम्ब्रोसिया एकेडमी में नाइट सीसीसीएल क्रिकेट मैच का हुआ आयोजन: पत्रकार टीम ने जीता मैच

परिवर्तन टुडे चन्दौलीसकलडीहा। विकास खंड क्षेत्र के ताजपुर स्थित एम्ब्रोसिया एकेडमी में बुधवार देर शाम सीसीसीएल की ओर से...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks