spot_img
19.1 C
Varanasi
Thursday, November 5, 2026
spot_img
spot_img

आशियाना टूटा: सड़क पर सोने को मजबूर

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

मानक से अधिक आशियाना तोड़ने का बनववासियों का आरोप

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। टिमिलपुर में फोरलेन सड़क चौड़ीकरण के दौरान मानक से अधिक बनवासियों का रिहायसी आशियाना तोड़ देने का आरोप है। जिसके कारण कई परिवार सड़क पर सोने के लिये मजबूर है। कार्यदायी संस्था की ओर से बनवासियों के लिये अस्थाई रूप से टेंट की व्यवस्था नहीं कराये जाने से आक्रोश है। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से बनवासियों का आवास निर्माण शीध्र कराये जाने की मांग उठाया है।

सकलडीहा कस्बा के टिमिलपुर गांव सभा में  दर्जनों बनवासियों का परिवार रहता है। जिसमें एक दर्जन से अधिक बनवासी सड़क के दोनों पटरी में वर्षो से रहते है। फोर लेन सड़क चौड़ीकरण से पूर्व एक दर्जन बनवासियों के लिये एसडीएम कुंदन राजकपूर के प्रयास से आवास के लिये भूमि मुहैया कराया गया। लेकिन कई ऐसे परिवार है जिनका रिहायसी मड़ई को मानक से अधिक तोड़ दिये जाने से आशियाना उजड़ गया। ऐसे बनवासियों के लिये कार्यदायी संस्था की ओर से न तो अस्थायी रूप से छत मुहैया कराया गया न तो सर ढ़कने के लिये टेंट और तिरपाल की व्यवस्था किया गया। जिसके कारण कई बनवासी सड़क के किनारे रात गुजारने को मजबूर है। वही दिन में मंदिर और पेड़ की छांव में जिंदगी बसर कर रहे है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गरीब बनवासियों का आवास निर्माण शुरू नहीं होने से बरसात के दिनों में काफी परेशानी होगी। इसके बाद भी कार्यदायी संस्था अनजान बना हुआ है।

व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी, समाजसेवी मुकेश कुमार नंदन,अभय यादव रिंकू,गोबिंद सोनकर ने जिला प्रशासन से बनवासियों के लिये उचित प्रबंधन करने की मांग किया है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- जनसुनवाई में प्रभारी जिलाधिकारी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks