spot_img
31.6 C
Varanasi
Tuesday, July 14, 2026
spot_img

Chandauli news- जनसेवा की मिसाल बने एसडीएम कुंदन राज कपूर, सम्मान समारोह में उमड़ा जनसैलाब”

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

सकलडीहा से विदा हुए एसडीएम कुंदन राज कपूर, सम्मान समारोह में उमड़ा अधिकारियों और अधिवक्ताओं का स्नेह

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली
सकलडीहा। तहसील मुख्यालय पर मंगलवार को उपजिलाधिकारी कुंदन राज कपूर के वाराणसी जनपद स्थानांतरण के अवसर पर अधिवक्ताओं एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की ओर से भव्य सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और जोरदार स्वागत के बीच सैकड़ों लोगों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। अधिकारियों, कर्मचारियों और अधिवक्ताओं ने अंगवस्त्र, माल्यार्पण तथा स्मृति-चिह्न भेंट कर उनके कार्यकाल की सराहना की।

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी कुंदन राज कपूर ने कहा कि असहाय, गरीब और पीड़ित लोगों को न्याय दिलाना ही एक लोकसेवक का सबसे बड़ा धर्म और सच्ची लोकसेवा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। जब जनता का विश्वास प्रशासन पर बना रहता है, तभी किसी लोकसेवक को वास्तविक सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त होती है।

कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने कहा कि किसी भी अधिकारी की पहचान उसके पद से नहीं, बल्कि उसकी सेवा भावना, निष्पक्ष कार्यशैली और जनसरोकारों से होती है। उन्होंने कहा कि कुंदन राज कपूर ने अपने कार्यकाल में जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी, जिसके कारण वे आमजन और अधिवक्ताओं के बीच विशेष रूप से लोकप्रिय रहे।

इस अवसर पर तहसीलदार अनुराग सिंह, नायब तहसीलदार राजेन्द्र प्रसाद, दिनेश चन्द्र शुक्ल तथा लेखपाल संघ एवं अधिवक्ताओं की ओर से उपजिलाधिकारी को अंगवस्त्र ओढ़ाकर, माल्यार्पण कर एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में लेखपाल संघ अध्यक्ष विनय सिंह, तहसील अध्यक्ष अरूण अवस्थी, वीरेन्द्र, जर्नादन मिश्रा, विजय प्रताप सिंह, सुभाष सिंह, उपेन्द्र नारायण सिंह, राजगोपाल सिंह, शिवगोबिंद सिंह, पंकज सिंह यादव, राजकुमार सिंह, चंदन यादव, अम्बरीश सिंह, अखिलेश मिश्रा, अतुल तिवारी, पूर्ति निरीक्षक ममता सिंह, जगदीश सिंह, अभय मौर्या, अखिलेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता, राजस्व अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

समारोह के अंत में सभी ने उपजिलाधिकारी कुंदन राज कपूर के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके कार्यों की सराहना की।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- जिलाधिकारी का सख्त संदेश: कूड़ा प्रबंधन नियम तोड़े तो भरना पड़ेगा भारी जुर्माना

परिवर्तन टुडे न्यूज चंदौली। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सख्त...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks