spot_img
28.2 C
Varanasi
Wednesday, August 5, 2026
spot_img

वरिष्ठ पत्रकार राकेश यादव के निधन पर पत्रकारों में शोक

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। जनपद के वरिष्ठ पत्रकार राकेश यादव का मंगलवार की भोर में वाराणसी के अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे कुछ समय से गंभीर रूप से अस्वस्थ चल रहे थे। पहले उनका इलाज चंदौली में चल रहा था, लेकिन स्थिति बिगड़ने पर उन्हें वाराणसी रेफर किया गया, जहाँ आईसीयू में उन्होंने अंतिम सांस ली।

राकेश यादव के निधन की खबर से पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन से न केवल पत्रकार समुदाय बल्कि समाज के सभी तबकों में गहरा दुख व्याप्त है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और आम नागरिकों ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका जाना पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। राकेश यादव अपनी सौम्य शैली, ईमानदार व्यक्तित्व और निष्पक्ष लेखन के लिए जाने जाते थे। उन्होंने लंबे समय तक दैनिक प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में कार्य किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका योगदान अमिट है। वे हमेशा जनसमस्याओं को उठाने, प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को सशक्त रूप से सामने लाने में अग्रणी रहें। उनके निधन की खबर सोशल मीडिया पर फैलते ही पत्रकारों, सहयोगियों और शुभचिंतकों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। हर कोई उनके योगदान और उनके संवेदनशील स्वभाव को याद कर भावुक हो उठा।

पत्रकारों ने लिखा -राकेश यादव जैसे सच्चे पत्रकार की कमी हमेशा खलेगी। उनके निधन के बाद जिले के पत्रकार संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। पत्रकार संगठनों द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित करने की घोषणा की गई है, जिसमें उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। वरिष्ठ पत्रकारों ने कहा कि राकेश यादव की सादगी, ईमानदारी और पत्रकारिता के प्रति समर्पण भाव हमेशा याद रखा जाएगा।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- बंद मिले सामुदायिक शौचालय, तीन ग्राम सचिवों को नोटिस; सात दिन में जवाब नहीं तो रुकेगा अगस्त का वेतन

जिलाधिकारी के निर्देश पर वॉर रूम से शुरू हुई निगरानी, अब सुबह-शाम होगी ऑनलाइन मॉनिटरिंग परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks