spot_img
23 C
Varanasi
Wednesday, October 14, 2026
spot_img

Chandauli news- मां कूष्मांडा की भव्य झांकी के दर्शन कर निहाल हुए श्रद्धालु, जयकारों से गूंजे मंदिर

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली
सकलडीहा। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर सकलडीहा कस्बे के प्राचीन दुर्गा मंदिर में दुर्गा पूजा सेवा समिति की ओर से मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आकर्षक झांकियां सजाई जा रही हैं। बुधवार को नवरात्र के चौथे दिन मां कूष्मांडा की भव्य झांकी सजाई गई। शाम सात बजे माता रानी का पट खुलते ही मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने मां के दिव्य स्वरूप का दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

पट खुलते ही उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

माता रानी की झांकी के दर्शन के लिए शाम से ही महिलाओं, पुरुषों और ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी थी। श्रद्धालु हाथ जोड़कर माता के पट खुलने की प्रतीक्षा करते रहे। जैसे ही मंदिर का पट खुला, भक्तों ने जयकारे लगाते हुए मां के भव्य स्वरूप का दर्शन किया। पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखते ही बन रहा था।

कई मंदिरों में सजीं आकर्षक झांकियां

शारदीय नवरात्र के अवसर पर सकलडीहा क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में भी विशेष सजावट की गई है। चतुर्भुजपुर स्थित डगरिया सरकार आश्रम, टिमिलपुर का प्राचीन दुर्गा मंदिर, नागेपुर का दुर्गा मंदिर एवं काली मंदिर, तेंदुईपुर स्थित काली माता मंदिर तथा सकलडीहा की काली माता मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। वहीं, कुचमन में दुर्गा पूजा समिति की ओर से पूजा-अर्चना को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।

भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ वातावरण

नवरात्र के दौरान मंदिरों में पूजा-अर्चना के साथ भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया जा रहा है। देर रात तक श्रद्धालुओं और व्रती महिलाओं ने भजन-कीर्तन में भाग लेकर माता रानी की आराधना की। मंदिरों में गूंजते देवी गीतों और जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना हुआ है।

इस अवसर पर पुजारी रामजनम चौबे, दिलीप मिश्रा और आशीष मिश्रा ने कहा कि मां दुर्गा की आराधना से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। माता रानी के प्रति श्रद्धा और विश्वास भक्तों को कठिन परिस्थितियों का सामना करने की प्रेरणा देता है।

दुर्गा पूजा सेवा समिति के पवन वर्मा, राजू जायसवाल, नंदन सोनी, संत चौरसिया और पीयूष चौरसिया सहित अन्य सदस्य श्रद्धालुओं की सेवा और व्यवस्था में जुटे रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- विद्यालय निर्माण में खामियां देख भड़के जिलाधिकारी, कार्यदायी संस्था को सख्त चेतावनी

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। जिले में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल समेकित विद्यालय...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks