spot_img
34.6 C
Varanasi
Saturday, June 20, 2026

एसआई परीक्षा के प्रश्नपत्र में ‘पंडित’ शब्द के कथित गलत प्रयोग को लेकर जताया विरोध: दोषियों पर कार्यवाई की मांग

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। रविवार को जिले के रैपुरा गांव में प्रहलाद पाण्डेय के पैतृक आवास पर भगवान परशुराम सेवा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में हाल ही में उत्तर प्रदेश में आयोजित एसआई परीक्षा के प्रश्नपत्र में ‘पंडित’ शब्द के कथित गलत प्रयोग को लेकर विरोध जताया गया और मामले की जांच कर दोषियों पर कार्यवाई की मांग की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार अशोक मिश्र ने की।

समिति के कोषाध्यक्ष अनूप तिवारी ने कहा कि वर्तमान समय में ब्राह्मण समाज को बार-बार निशाना बनाया जा रहा है, जो चिंता का विषय है। समिति के उपाध्यक्ष नन्द शंकर पाठक ने कहा कि समय-समय पर ब्राह्मण समाज ने त्याग और समाजहित में कार्य किए हैं, लेकिन आज उन्हें ही दोषी ठहराया जा रहा है। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने क्रमशः अपने विचार रखे।

अध्यक्षता कर रहे डॉ. अशोक कुमार मिश्र ने जिले में शीघ्र ही एक बड़े कार्यक्रम के आयोजन की घोषणा की, जिसका सभी सदस्यों ने समर्थन किया। वहीं समिति के सचिव पंकज पाण्डेय ने संगठन के विस्तार के लिए विभिन्न विकास खंडों में बैठक कर दायित्व सृजन का प्रस्ताव रखा। कार्यक्रम का संचालन प्रहलाद पाण्डेय ने किया।

बैठक में पंकज पाण्डेय, प्रहलाद पाण्डेय, रोहित तिवारी, आशु तिवारी, संजय पाण्डेय, मनीष उपाध्याय, चन्दन पाण्डेय, शशि प्रकाश मिश्र, नीरज तिवारी, मिथिलेश पाण्डेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में आगामी मोहर्रम पर्व मनाने की अपील

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न परिवर्तन टुडे न्यूजचंदौली।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks