spot_img
38.1 C
Varanasi
Thursday, March 19, 2026
spot_img
spot_img

बिजलीं विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही: 50 बकाएदारों की लाइट कटी और 71 हजार की हुई राजस्व वसूली

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे/चन्दौली
सकलडीहा। विद्युत वितरण उपखण्ड तृतीय के अंतर्गत गुरूवार को भोपौली उपकेंद्र के सकुराबाद में बिजलीं टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में बड़ी कार्यवाही करते हुए 50 बड़े बकाएदारों का कनेक्शन काटा गया। तथा तीन लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया। इसके साथ ही कई लोगों का भार भी बढ़ाया गया। बिजलीं विभाग की इस कार्यवाही से हड़कंप मचा रहा।

बिजलीं विभाग बिल वसूली और लाइन लास रोकने के लिए बीते एक सप्ताह से अभियान शुरू किया है। इसी क्रम में तहसील क्षेत्र के सकुराबाद में बिजलीं चेकिंग अभियान चलाया गया।

अधिशासी अभियंता बिपिन कुमार ने बताया कि चेकिंग के दौरान 36 किग्रा भार की बृद्धि 16 उपभोक्ताओं पर की गई।16 लोगो को नया कनेक्शन दिया गया। 58 लोगो का परिसर से बाहर आर्मड केबिल लगाकर मीटर लगाया गया। 58 उपभोक्ताओं के यहा स्मार्ट मीटर लगाया गया। 15 बकाएदारों से 71 हजार की राजस्व वसूली की गई। 13 खराब मीटर बदले गए। 50 बड़े बकाएदारों का कनेक्शन काटा गया। इसके साथ ही तीन लोग पर बिजलीं चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया।

जांच पड़ताल के दौरान अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार अग्रवाल, अधिशासी अभियंता बिपिन कुमार, एसडीओ सतीश कुमार, जेई इंद्रजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी और बिजलीं कर्मी रहे।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

एम्ब्रोसिया एकेडमी में नाइट सीसीसीएल क्रिकेट मैच का हुआ आयोजन: पत्रकार टीम ने जीता मैच

परिवर्तन टुडे चन्दौलीसकलडीहा। विकास खंड क्षेत्र के ताजपुर स्थित एम्ब्रोसिया एकेडमी में बुधवार देर शाम सीसीसीएल की ओर से...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks