spot_img
29.7 C
Varanasi
Monday, September 21, 2026
spot_img

भाजपा मंत्री की टिप्पणी को बताया ‘देशद्रोह’, कर्नल सोफिया कुरैशी के सम्मान में उठी आवाज़

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे
चन्दौली। भारतीय सेना की बहादुर बेटी कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ मध्य प्रदेश सरकार के भाजपा मंत्री विजय शाह की कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस जनों ने पंडित कमलापति त्रिपाठी पार्क में धरना दिया व विजय शाह का पुतला फूंक कर विरोध जताया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी के नेतृत्व में आयोजित इस मार्च व धरना प्रदर्शन में दर्जनों कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए।

कॉंग्रेस के धरनें को संबोधित करते हुवे ज़िलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि भाजपा के नेता नफ़रत की राजनीति करते करते अपनी मर्यादा भूल चूके हैं।कर्नल सोफ़िया भारतीय सेना की अफ़सर हैं, भारत की नारी हैं, भारत की शान हैं उनका अपमान देश-सेना व नारी का अपमान है। भारत की जानता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रधानमंत्री मोदी को उक्त मामले में दख़ल देकर तत्काल प्रभाव से विजय शाह को पार्टी व पद से बर्खास्त कर देना चाहिये,अन्यथा देश यह समझाएगा कि इसके लिए भाजपा का शीर्ष नेतृत्व ज़िम्मेदार है।

धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुवे वरिष्ठ कॉंग्रेस नेता विजय त्रिपाठी ने कहा की भाजपा के नेता जानबूझकर देश की बेटी कर्नल सोफ़िया के विरुद्ध बयान दिये हैं।भाजपा सरकार अपने मंत्री को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करे व जेल भेजे।ऐसे बयान अपने नेताओं से दिलवाना भाजपा के नफ़रत व घृणा की राजनीति का हिस्सा है। देश इसको भलीभांति जान चुका है।

युक्त अवसर पर प्रमुख रूप से विजयी तिवारी, नारायण मूर्ती ओझा, मधु राय, रजनीकांत पाण्डेय, रामानंद यादव,गंगा प्रसाद, तरुण पाण्डेय, सतीश बिंद राजेंद्र गौतम संतोष तिवारी शिव तपस्या तिवारी, गुलाब राम,नवीन पाण्डेय, शशिनाथ उपाध्याय,प्रदीप मिश्रा, मुनीर खान, राजेंद्र गौतम,राम मूरत गुप्ता, श्रीकांत पाठक राज किशोर सिंह, बाबा गोंड,पंकज तिवारी,राकेश पाठक,नरेंद्र तिवारी, निखिल सिंह,पवन कुमार, अविनाश विश्वकर्मा,इंद्रजीत मिश्रा, संतोष तिवारी असगर अली मिर्जा,सूरज प्रसाद, दीनदयाल शर्मा, प्रेम चंद गुप्ता रियाजउद्दीन खान,रोहित पांडे, मुसब्बिर खान, मुकेश कुमार नन्दन, मुरलीधर पाण्डेय, इफ्तिखार नाजिम पप्पू राजेश यादव, रियाजु अंसारी, बबलू गुप्ता, मुसबीर अंसारी प्रधान,मंगल सिंह,सहित सैकड़ो कांग्रेस जन उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने किया व संचालन शिवेंद्र मिश्रा ने किया।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- शिक्षा से नवाचार तक, विकसित भारत के निर्माण पर सकलडीहा पीजी कॉलेज में जुटे देश-विदेश के विद्वान

सकलडीहा पीजी कॉलेज में ‘विकसित भारत@2047 : चुनौतियां एवं संभावनाएं’ विषयक अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks