spot_img
34.1 C
Varanasi
Wednesday, May 6, 2026
spot_img
spot_img

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत,जांच में जुटी पुलिस

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
spot_img

परिवर्तन टुडे चन्दौली
Story By- नीरज अग्रहरि
कमालपुर। कस्बा में रविवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में मायके आई 34 वर्षीय विवाहित प्रेमशिला रसोई में खाना बनाते समय आग लगने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर मृतक का पति जितेन्द्र व ससुराल पक्ष मौके पर पहुंचकर रोने बिलखने लगे। ससुराल पक्ष ने पुलिस को कोई भी कार्रवाई न करने का बात बताई।पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

कमालपुर निवासिनी जामवंती देवी को चार पुत्रियां है।पति का बीते कई साल पूर्व निधन हो चुका है।महिला की दूसरी पुत्री इन दिनों अपने दो बच्चों के साथ अपने मायके कमालपुर में रहती है। रविवार की दोपहर विवाहित महिला 34 वर्षीय प्रेमशिला रसोई घर में खाना बना रही थी।अचानक किसी तरह से आग के चपेट में आ गई। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन आग को बुझाकर इलाज के लिए कमालपुर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने आग से झुलसी महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।

सूचना पर धीना थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र निषाद ने शव को कब्जे मे लेकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- सकलडीहा पीजी कॉलेज मे चार परीक्षार्थियों को नकल करते आंतरिक उड़ा का दल ने पकड़ा, किया रिस्टीकेट

सकलडीहा पीजी कॉलेज मे बीएड चतुर्थ सेमेस्टर तृतीय प्रश्न पत्र की चल रही थी परीक्षा परिवर्तन टुडे चंदौली सकलडीहा। बुद्धवार...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks