spot_img
33.5 C
Varanasi
Wednesday, July 15, 2026
spot_img

Chandauli news- हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर करंट से विवाहिता की मौत, दो घायल

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

छत की सफाई के दौरान सरिया हाईटेंशन लाइन से छू गई, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली
Story By- मनोज कुमार मिश्रा
चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के मारूफपुर चकबूलन गांव में बुधवार को हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से एक विवाहिता की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसे बचाने पहुंचे देवर और देवरानी भी करंट की चपेट में आकर घायल हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, मारूफपुर चकबूलन गांव निवासी पप्पू यादव की पुत्रवधू कंचन यादव (28 वर्ष), पत्नी मनोज यादव, बुधवार को अपने पक्के मकान की छत पर झाड़ू लगाकर सफाई कर रही थीं। इसी दौरान वह छत पर रखी लगभग पांच फीट लंबी लोहे की सरिया हटाने लगीं। सरिया मकान के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन के संपर्क में आ गई, जिससे तेज करंट दौड़ गया और कंचन यादव उसकी चपेट में आ गईं। करंट इतना तेज था कि उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

घटना के समय तेज आवाज सुनकर उन्हें बचाने के लिए उनकी देवरानी सपना यादव और देवर संदीप यादव छत पर पहुंचे, लेकिन वे भी करंट की चपेट में आकर झुलस गए। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए किसी तरह दोनों को विद्युत प्रवाह से अलग किया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

सूचना मिलते ही बलुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।

मृतका अपने पीछे पांच वर्षीय पुत्री अंशिका और तीन वर्षीय पुत्र किशन को छोड़ गई हैं। इस हृदयविदारक घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतका के ससुर पप्पू यादव, सास सुशीला देवी, पति मनोज यादव तथा परिवार के अन्य सदस्य मनीष यादव और संदीप यादव सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी मातम का माहौल बना हुआ है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर करंट से विवाहिता की मौत, दो घायल

छत की सफाई के दौरान सरिया हाईटेंशन लाइन से छू गई, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks