spot_img
28.2 C
Varanasi
Wednesday, August 5, 2026
spot_img

चोरो का तांडव किशोर को मारी गोली, मौत: गांव में आक्रोश

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सैयदराजा। थाना क्षेत्र के दुधारी गांव में रविवार की रात चोरी की एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई। घर में चोरी की नीयत से घुसे चोरों ने गृह स्वामी के नाबालिग पुत्र पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में दहशत, शोक और आक्रोश का माहौल व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार दुधारी गांव निवासी मुन्ना राम के घर देर रात चार से पांच की संख्या में चोर एक वाहन से पहुंचे। चोर घर में चोरी कर रहे थे, तभी घर के लोगों को आहट मिल गई। परिजनों ने चोरों को पकड़ने की कोशिश की। खुद को घिरता देख चोरों ने अवैध हथियार से फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान मुन्ना राम के 15 वर्षीय पुत्र भोनी उर्फ मोनू को गोली लग गई। गोली लगने से भोनी उर्फ मोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन और ग्रामीण उसे तत्काल बचाने का प्रयास करते, लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में मातम पसर गया। मृतक किशोर अपने माता-पिता का सहारा बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि चोरों ने उसी रात पड़ोस में रहने वाले निरहू पासवान के घर में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया। फायरिंग और शोरगुल की आवाज सुनकर ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर इकट्ठा हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने चोरों का पीछा किया और काफी संघर्ष के बाद एक चोर को पकड़ लिया। हालांकि अन्य चोर मौके से फरार होने में सफल रहे।
ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए चोर को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेजकर अगली कार्रवाई में जुट गयी। वहीं पकड़े गए आरोपी को पुलिस कस्टडी में लेकर पूछताछ की जा रही है। फरार चोरों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। लगातार हो रही चोरियों से पुलिस की गस्त व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगा है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- बंद मिले सामुदायिक शौचालय, तीन ग्राम सचिवों को नोटिस; सात दिन में जवाब नहीं तो रुकेगा अगस्त का वेतन

जिलाधिकारी के निर्देश पर वॉर रूम से शुरू हुई निगरानी, अब सुबह-शाम होगी ऑनलाइन मॉनिटरिंग परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks