परिवर्तन टुडे डेस्क
चंदौली। जनपद के सैयदराजा थाना क्षेत्र के दुधारी गांव में रविवार रात की हुई घटना मे चोरी कर भाग रहे चोर को पकड़ने की कोशिश में गोली खाकर मारे गए किशोर मोनू की मौत ने पुलिस की रात्रि गश्त, अपराध नियंत्रण और सूचना तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
रविवार और सोमवार की रात मुन्ना राम के घर चोरी की वारदात हुई। चोर बक्शा लेकर फरार हो रहे थे। किशोर मोनू अपराधियों से भिड़ गया। गांव के बाहर सिवान में उसने एक चोर को पकड़ लिया। हाथापाई के दौरान चोर के साथी ने तमंचा निकालकर गोली चला दी। गोली लगने के बाद भी मोनू ने चोर को नहीं छोड़ा। घायल मोनू को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मां-बाप का सहारा छिन गया और गांव में मातम पसर गया। घटना के बाद एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि वह बिहार के भभुआ क्षेत्र का निवासी है और उससे पूछताछ की जा रही है।



