spot_img
35.5 C
Varanasi
Tuesday, June 9, 2026
spot_img

गैस सिलेंडर की नही है कमी बुकिंग समस्या को दूर कराये अधिकारी: अनिल राजभर

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर सोमवार को अपने गृह आवास नागेपुर में जनता की समस्या से रूबरू रहे। इस दौरान चंदौली,मुगलसराय,चकिया और नौगढ़ से आये लोगों की समस्या सुनी। वही उन्होने बताया कि सरकार के पास गैस सिलेंडर की कोई समस्या नही है। उपभोक्ताओं को समय से गैस सिलेंडर मिले इसके लिये सभी प्रयास किया जा रहा है।

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि खाड़ी देश में युद्ध के बाद भी भारत पूरी तरह से आत्मनिर्भर है। देश में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। बुकिंग की समस्या हो सकती है। इसके लिये शासन स्तर पर प्रयास किया जा रहा है। कालाबाजारी और जमाखोरी और स्टॉक बनाने वालों को चिन्हित करके सरकार कार्रवाई भी कर रही है। दुकानदार और उपभोक्ताओं को कोई समस्या नहीं हो इसके लिये अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। अधिकारी दिन रात समस्या को दूर करने में जुटे हुए है।

डीएम एसपी सहित डीएसओ को निर्देश दिया गया है किसी प्रकार की गैस सिलेंडर के लिये हो हल्ला न हो समय से उपभोक्ताओं को गैस का वितरण कराया जाय। किसी प्रकार की लापरवाही होने पर अधिकारी और डीलर जिम्मेदार होंगे। इसके पूर्व बिजली, राजस्व और थानों से जुड़ी समस्याओं को लेकर अधिकारियों को फोन करके निस्तारण कराने का निर्देश दिया। कहा कि किसी भी कीमत पर सरकार की छवि धूमिल करने वाले अधिकारी बख्से नहीं जायेंगे।

इस मौके पर कमलेश,अरविंद राजभर,गोपाल राजभर, रतेन्द्र, जेपी रावत, अभिषेक, सुनील पांडेय, बृजेश सिंह सहित अन्य रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- पीकअप के धक्के से साइकिल सवार मजदूर की इलाज के दौरान मौत

परिवर्तन टुडे चन्दौली सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के मनिहरा पेट्रोल पंप के समीप साइकिल से सड़क पार करते समय मंगलवार...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks