spot_img
38.1 C
Varanasi
Sunday, May 17, 2026

Chandauli news- आंधी-तूफान से उजड़े परिवारों के मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

चकिया-नौगढ़ के प्रभावित गांवों का किया दौरा, जमींदोज मकानों के लिए मिला अतिरिक्त गृह अनुदान

परिवर्तन टुडे डेस्क
चन्दौली। हाल ही में आए भीषण आंधी-तूफान के बाद प्रभावित परिवारों के बीच शनिवार को प्रदेश सरकार की संवेदनशीलता देखने को मिली, जब संजीव कुमार गोंड स्वयं नौगढ़ और चकिया क्षेत्र के प्रभावित गांवों में पहुंचे। प्रभारी मंत्री ने हादसों में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी तथा राज्य आपदा मोचक निधि से चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए।

13 मई को आए तेज आंधी-तूफान ने चकिया और नौगढ़ क्षेत्र में भारी तबाही मचाई थी। शिकारगंज गांव निवासी गुलाब की कच्ची दीवार गिरने से मौत हो गई थी, जबकि करवदिया गांव निवासी प्रभावती देवी पेड़ गिरने से उसकी चपेट में आ गई थीं। वहीं बोदलपुर गांव निवासी रामकेश यादव दीवार गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनकी इलाज के दौरान जिला संयुक्त चिकित्सालय में मृत्यु हो गई थी।

प्रभारी मंत्री संजीव कुमार गोंड ने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा से प्रभावित प्रत्येक परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी पीड़ित परिवारों का तत्काल सर्वे कराकर उन्हें आवास, राशन, पेंशन और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाए। प्रभारी मंत्री के साथ कैलाश आचार्य, जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग, काशीनाथ सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

सभी ने गांव-गांव पहुंचकर पीड़ित परिवारों को बंधाया ढांढस

सभी ने गांव-गांव पहुंचकर पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। तूफान में करवदिया गांव की प्रभावती देवी और शिकारगंज गांव निवासी गुलाब का मकान पूरी तरह जमींदोज हो गया था। जिला प्रशासन की ओर से दोनों परिवारों को 1 लाख 20 हजार रुपये का अतिरिक्त गृह अनुदान भी प्रदान किया गया। इसके पूर्व प्रभारी मंत्री ने ग्राम मझगावां में तूफान से हुए नुकसान का निरीक्षण किया तथा प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि राहत कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

इस दौरान उपजिलाधिकारी पवन कुमार यादव, तहसीलदार देवेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार आशुतोष राय, मोहम्मद आरिफ, बीडीओ विकास सिंह, डॉ. कुंदन गोंड़, आशीष पाठक सहित राजस्व एवं प्रशासनिक विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- विधि विधान से शनिदेव की जयकारा के साथ मूर्ति की हुई प्राण प्रतिष्ठा, शनि जयंती पर भंडारे का आयोजन

परिवर्तन टुडे चन्दौली सकलडीहा। कस्बा के प्राचीन दुर्गा मंदिर पर शनिवार को भगवान शनिदेव की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks