spot_img
33.1 C
Varanasi
Sunday, September 20, 2026
spot_img

सकलडीहा पीजी कॉलेज में प्राचार्य सहित शिक्षकों ने पूजा पाठ के साथ शुरू किया नया सत्र

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं बल्कि यह व्यक्तित्व निर्माण का माध्यम है: प्राचार्य

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। सकलडीहा पीजी कॉलेज में बुधवार को नये शैक्षिक सत्र का शुभारंभ अत्यंत हर्षोल्लास और आध्यात्मिक वातावरण में प्रारंभ किया गया। सत्रारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः काल महाविद्यालय परिसर में दिव्य पूजन-पाठ के साथ किया गया। पूजन कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार के समस्त प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राएं उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे।

पूजन-पाठ का आयोजन महाविद्यालय के शैक्षिक, सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया गया। मंत्रोच्चारण और वैदिक विधि के अनुसार पूजन सम्पन्न किया गया। जिससे सम्पूर्ण वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। पूजन उपरांत समस्त उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरण किया गया।

पूजन के पश्चात आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफ़ेसर प्रदीप कुमार पांडेय ने समस्त विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। उन्होंने छात्रों को शिक्षण सत्र की सफल शुरुआत के लिए शुभकामनाएं देते हुए अनुशासन, नियमितता एवं नैतिकता के महत्व को रेखांकित किया। कहा कि

शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं बल्कि यह व्यक्तित्व निर्माण का माध्यम है और महाविद्यालय अपने विद्यार्थियों को सर्वांगीण विकास का अवसर प्रदान करता है।

प्राचार्य प्रोफ़ेसर प्रदीप कुमार पांडेय

संपूर्ण कार्यक्रम में महाविद्यालय परिसर में उल्लास और नई ऊर्जा का संचार स्पष्ट रूप से देखने को मिला।

इस मौके पर प्रोफेसर दयानिधि सिंह यादव, प्रोफेशर शमीम राइन, डॉ.राजेश यादव, प्रोफेसर इ्रन्द्रदेव सिंह सहित अन्य शिक्षक रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- डैडीज इंटरनेशनल स्कूल की 20वीं निःशुल्क अयोध्या तीर्थयात्रा रवाना

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। डैडीज इंटरनेशनल स्कूल एंड हॉस्टल, बिशुनपुरा-कांटा की ओर से संचालित निःशुल्क अयोध्या तीर्थयात्रा के अंतर्गत...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks