spot_img
33.9 C
Varanasi
Wednesday, March 25, 2026
spot_img
spot_img

कुछमन मे अज्ञात वाहन के चपेट मे आने से मजदूरी कर घर लौट रहे एक व्यक्ति की मौत

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। अलीनगर थाना क्षेत्र के कुछमन गांव के बाजार मे सोमवार की शाम एक अज्ञात वाहन के धक्के से मजदूरी करके साइकिल से अपने घर लौट रहे एक व्यक्ति जख्मी हो गया। जिसे स्थानीय लोगों ने आनन-फानन मे अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार अलीनगर थाना क्षेत्र के कुछमन गांव निवासी प्यारे प्रजापति (45) जो कि मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। सोमवार की देर शाम वह मजदूरी करके घर लौट लहा था। उसी के दौरान गांव के बाजार मे अलीनगर- सकलडीहा मार्ग को साइकिल से पार कर रहा था, उसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। वाहन की चपेट मे आने से वह गंम्भीर रूप से घायल हो गया। आनन -फानन मे राहगीरों ने उसे इलाज के लिए तारापुर के एक निजी चिकित्सालय मे भर्ती कराया। यहां उसकी हालत गम्भीर देख चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल मे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों मे कोहराम मच गया।

वहीं सूचना मिलते ही अलीनगर के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय घटनास्थल पर पहुंच कर निरीक्षण करते हुए शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गांव वालों ने चिंता प्रकट करते हुए बताया कि मृतक के दो लड़के तथा एक लड़की है। तथा तीनों नाबालिग हैं। इनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

जल हमारे जीवन का आधार, इसके बिना जीवन की कल्पना भी संभव नहीं: पिंटू पाल

परिवर्तन टुडे चन्दौलीसकलडीहा। विकास खंड क्षेत्र ‌के उकनीबीरमराय गांव निवासी किसान नेता पिन्टू पाल ने 22 मार्च को विश्व...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks