spot_img
30.1 C
Varanasi
Thursday, September 17, 2026
spot_img

Chandauli news- 17 सितंबर को रामगढ़ में धूमधाम से मनाई जाएगी बाबा कीनाराम की छठी

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली
चहनियां। घोरों के घोर अघोरेश्वर बाबा कीनाराम की जन्मस्थली एवं तपस्थली रामगढ़ में बाबा कीनाराम की छठी का पावन पर्व 17 सितंबर, बृहस्पतिवार को विधि-विधान एवं श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। छठी पूजन का कार्यक्रम सुबह करीब 8 बजे प्रारंभ होगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

वेद में निहित तथ्यों के आधार पर होता है आयोजन

मठ व्यवस्थापक मेजर अशोक सिंह ने बताया कि वेदों में निहित तथ्यों के आधार पर बाबा कीनाराम की छठी का पर्व भाद्रपद शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है। इसी परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी बृहस्पतिवार को रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम की जन्मस्थली एवं तपस्थली पर छठी का पर्व विधि-विधान से आयोजित किया जाएगा।

श्रद्धालुओं से समय से पहुंचने की अपील

उन्होंने बाबा कीनाराम के प्रति अगाध श्रद्धा एवं प्रेम रखने वाले सभी भक्तों से अपील की कि वे बृहस्पतिवार को निर्धारित समय पर रामगढ़ पहुंचकर छठी पर्व में शामिल हों और बाबा के दर्शन-पूजन के बाद प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बनें। आयोजन को लेकर मठ परिसर में तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- ड्यूटी के दौरान उपनिरीक्षक की मौत, पुलिस ने दी ससम्मान अंतिम विदाई

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। जनपद कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक विजय बहादुर सिंह (55) का बुधवार सुबह निधन हो गया।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks