spot_img
29.1 C
Varanasi
Sunday, September 20, 2026
spot_img

सोनभद्र से प्लास्टिक पाइप लादकर बलिया जा रही पीकअप वाहन का ब्रेक फेल: बाल बाल बचा चालक

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। कस्बा स्थित अलीनगर तिराहे पर सोमवार की देर रात अलीनगर की ओर से आ रही पीकअप का अचानक ब्रेक फेल जाने से सकलडीहा अलीनगर तिराहे पर असंतुलित होकर पलट गयी जिसमें चालक बाल बाल बच गया। पीकेट पर तैनात पुलिस कर्मियों ने किसी तरह से चालक को वाहन से निकाला। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ जुट गया।

सकलडीहा में हाइवे निर्माण होने से अलीनगर से सकलडीहा आने वाले वाहन तिराहे पर अक्सर वाहन स्वामी गुमराह हो जा रहे है। तेज गति और कुहासा के कारण गाड़ी पलट जा रही है। सोमवार की देर रात सोनभद्र से प्लास्टिक पाइप लादकर बलिया जा रही पीकअप वाहन अलीनगर के रास्ते से होकर सकलडीहा तिराहे पर अचाकन अंसतुलित होकर पलट गयी। पीकेट पर तैनात पुलिस कर्मी और स्थानीय लोगों ने किसी तरह चालक को बाहर निकाला।

इस बाबत कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि गाड़ी का ब्रेक फेल हो जाने के कारण गाड़ी पलट गई हालाकि चालक को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- युवक ने फंदे से लटककर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के मारूफपुर चौकी अंतर्गत सोनबरसा गांव में शनिवार की देर शाम...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks