परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। परीक्षा केंद्र सकलडीहा पीजी कॉलेज में मंगलवार को विश्वविद्यालय परीक्षा महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ द्वारा संचालित द्वितीय पाली बीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में आंतरिक उड़ा का दल टीम द्वारा गहन तलाशी ली गई। जिसमें चार परीक्षार्थी रंगे हाथ नकल करते हुए पकड़े गए जिसकी सूचना प्राचार्य केंद्र अध्यक्ष प्रदीप कुमार पांडेय को दी गई।
प्राचार्य ने तत्काल प्रभाव से विश्वविद्यालय पर नियमावली के अनुसार उनका रिस्टीकेशन कर अग्रेतर कार्यवाही हेतु सील पैक अवस्था में विश्वविद्यालय को प्रेषित कर दी गई।
प्राचार्य ने बताया कि हमारे केंद्र पर अन्य सेंटर का भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है जिसके परीक्षार्थी महाविद्यालय की परीक्षा सुचिता और पवित्रता हेतु महाविद्यालय के अनुशासन से अनभिज्ञ हैं, प्राचार्य ने कहा कि किसी भी कीमत पर केंद्र पर नकल नहीं होने दी जाएगी।



