spot_img
36.8 C
Varanasi
Saturday, May 9, 2026
spot_img
spot_img

ऑपरेशन सिंदूर ने भारतियों में भावनात्मक एकता को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया: संजीव श्रीवास्तव

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
spot_img

सकलडीहा पीजी कॉलेज में ऑपरेशन सिंदूर विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। सकलडीहा पीजी कॉलेज में मंगलवार को महाविद्यालय के रक्षा एवं स्ट्रैटेजिक अध्ययन विभाग तथा महाविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) के संयुक्त तत्वावधान एवं भारतीय वैश्विक परिषद द्वारा प्रायोजित ऑपरेशन सिंदूर विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करते हुए महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पर आयोजित यह संगोष्ठी बहुत ही प्रासंगिक और समीचीन है। यह भारत के उत्कृष्ट सैन्य क्षमता का अप्रतिम उदाहरण है। ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध नहीं था बल्कि आतंकवाद के खिलाफ यह भारत सरकार का एक सफल अभियान था. राष्ट्र को मजबूत बनाने के लिए सुरक्षा एजेंसियों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

विशिष्ट वक्ता सम कुलपति प्रो. हरिशरन गोरखपुर विश्वविद्यालय ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारत के रक्षा एवं विदेश नीति में नया प्रतिमान स्थापित किया है। आज का भारत आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कायम है। मुख्य अतिथि प्रो. संजीव श्रीवास्तव दिल्ली विश्वविद्यालय ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने भारतियों में भावनात्मक एकता को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया है।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पाण्डेय ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन होना महाविद्यालय के लिए अत्यंत गौरव की बात है।

संगोष्ठी के संयोजक प्रो. विजेंद्र सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे विद्वान वक्ताओं का आगमन महाविद्यालय के लिए हर्ष की बात है। संगोष्ठी का संचालन डॉ. पवन कुमार ओझा ने किया।

इस अवसर पर प्रो. दयानिधि सिंह यादव, प्रो.इंद्रदेव सिँह,प्रो. उदयशंकर झा, प्रो. महेंद्र प्रताप, प्रो. शमीम राईन, प्रो. दयाशंकर यादव, डॉ.राजेश यादव, डॉ अजय यादव, डॉ. इंद्रजीत सिंह, डॉ. संदीप सिंह,डॉ. यज्ञनाथ पाण्डेय, डॉ. जितेंद्र यादव, डॉ. वंदना, डॉ. अमन, डॉ. रजनीश गुप्ता उपस्थित रहे। देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों से शोधार्थियों एवं शिक्षकों ने संगोष्ठी में शोध पत्र का वाचन किया।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

ट्रैक्टर चलाकर अपनी शादी में पहुंचे दूल्हे राजा, गांव की इस बारात ने बदल दी लग्जरी स्टाइल की परिभाषा

महंगी कार, बग्घी, घोड़े से दूर ट्रैक्टर में हुई अगवानी परिवर्तन टुडे डेस्कउत्तर प्रदेश रायबरेली के डलमऊ में शादी में...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks