spot_img
38 C
Varanasi
Tuesday, June 9, 2026
spot_img

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में दीवार हस्ताक्षर, मिस्ड कॉल अभियान का हुआ आयोजन

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। पीजी कॉलेज मे शुक्रवार को नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत नारी शक्ति दीवार, हस्ताक्षर अभियान तथा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में मिस्ड कॉल अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं एवं समाज में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, समानता तथा सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना रहा।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अत्यधिक संख्या में सहभागिता करते हुए नारी सम्मान, शिक्षा, आत्मनिर्भरता एवं समान अधिकारों से संबंधित संदेश नारी शक्ति दीवार पर अंकित किए तथा हस्ताक्षर कर महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

साथ ही छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में मिस्ड कॉल देकर अपना समर्थन दर्ज कराया।

इस अवसर पर डॉ. सीता मिश्रा, प्रो. दयाशंकर सिंह यादव, प्रो. उदय शंकर झा एवं प्रो. दयानिधि सिंह यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

उपस्थित प्राध्यापकों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नारी समाज की आधारशिला है तथा महिलाओं के सम्मान और उन्नति के बिना राष्ट्र का समुचित विकास संभव नहीं है। महाविद्यालय परिवार ने इस अभियान को सफल बनाने हेतु सभी छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- 5जून की रात हुए जोगियां कला हत्याकाण्ड का पुलिस ने महज 36घंटे के भीतर किया खुलासा

परिवर्तन टुडे चंदौली। जनपद के चकिया थाना क्षेत्र के जोगिया कला गांव में 5जून की रात हुए सनसनीखेज ब्लाइंड...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks