spot_img
41.4 C
Varanasi
Sunday, June 21, 2026

दिल में छेंद और मूक वाधिर बच्चो की इलाज शुरू होने से गरीबों को मिली संजीवनी

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

दिल में छेंद 13 मूक वाधिर 5 ,पैर टेढ़ा 16 और कटे ओंठ 9 को बच्चों का हुआ इलाज

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सकलडीहा सीएचसी पर सुविधा

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बच्चों में जन्मजात बिमारियों 9 प्रकार की गंभीर बिमारियों का इलाज और आपरेशन की सुविधा नि:शुल्क होता है। स्वास्थ्य विभाग की इस योजना के तहत गरीब परिवार के बच्चों को काफी सहुलियत मिल रहा है। सकलडीहा सीएचसी पर अब तक दिल में छेंद 13, मूक वाधिर 5 ,पैर टेढ़ा 16 और कटे ओंठ 9 को बच्चों का आपरेशन और इलाज सकुशल हुआ है। वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डा.संजय यादव के नेतृत्व में आरकेबीएस टीम लगातार विजिट कर गरीब बच्चों को लाभ दिलाने में जुटी है। इस प्रकार की सुविधा से गरीब परिवार की आर्थिक संकट से जूझने से निजात मिल रहा है।

जन्मजात बच्चे जीरो से 19 साल के बच्चों को हृदय में छेंद, पैर टेढ़ा होना,मूक बाधिर( गूंगा बहरा बच्चे) रीढ़ की हड्डी में जन्मजात विसंगति,कटे ओंठ और ताल,डाउन सिड्रोम इत्यादि कुल 9 प्रकार की जांच स्वास्थ्य विभाग की राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत नि:शुल्क इलाज और आपरेशन की सुविधा मिलता है। इसके लिये कुल चार सदस्यी टीम प्रत्येक सीएचसी पर तैनात है।

इस क्रम में सकलडीहा सीएचसी के अर्न्तगत अबतक कुल अब तक दिल में छेंद 13, मूक वाधिर 5 ,पैर टेढ़ा 16 और कटे ओंठ 9 को बच्चों का आपरेशन और इलाज सकुशल हुआ है। सोमवार को भी खड़ेहरा गांव के सात वर्षीय दिव्यांशु राय पुत्र धीरेन्द्र राय के बेटे के दिल में छेद होने पर आपरेशन के लिये पंजीयन किया गया।

इस बाबत वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.संजय यादव ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की इस योजना से गरीब परिवार को काफी सहुलियत होता है।

आंगनबाड़ी और परिषदीय स्कूलों में टीम करती जांच

जन्मजात बिमारियों का पहचान के लिये आरकेबीएसके टीम साल में दो बार आगनबाड़ी केन्द्र और एक बार परिषदीय स्कूलों में बच्चों की कैंप लगाकर जांच पड़ताल करती है। जन्मजात बिमारियों का लक्षण मिलने पर बच्चे का पंजीयन कराकर इलाज और आपरेशन की सुविधा दिलाया जाता है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में आगामी मोहर्रम पर्व मनाने की अपील

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न परिवर्तन टुडे न्यूजचंदौली।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks