spot_img
31 C
Varanasi
Sunday, August 2, 2026
spot_img

Chandauli news- मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रमः ऑनलाइन आवेदन शुरू: सीड मनी, स्टोर व मोबाइल आउटलेट पर मिलेगी सब्सिडी

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे
चंदौली। उत्तर प्रदेश शासन ने राज्य में मिलेट्स (मोटे अनाज) के उत्पादन, प्रसंस्करण, विपणन और उपभोग को बढ़ावा देने के लिए ‘उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम 2026-27’ शुरू किया है। इस कार्यक्रम के तहत सीड मनी, मिलेट्स प्रसंस्करण पैकिंग सह विपणन केंद्र, मिलेट्स मोबाइल आउटलेट और मिलेट्स स्टोर जैसे घटकों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उप कृषि निदेशक भीमसेन ने बताया कि इच्छुक आवेदक https: //agriculture.up.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

सीड मनी के लिए आवेदन 15 से 25 जून 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। वहीं, मिलेट्स प्रसंस्करण पैकिंग सह विपणन केंद्र, मिलेट्स मोबाइल आउटलेट और मिलेट्स स्टोर के लिए 20 से 30 जून 2026 तक आवेदन किया जा सकता है।

मिलेट्स सीड मनी के तहत प्रदेश में 4500 क्विंटल का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। चयनित कृषक उत्पादक संगठनों (FPO) को 4000 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अधिकतम 4 लाख रुपये का अनुदान नियमों और शर्तों के अधीन प्रदान किया जाएगा।

मिलेट्स प्रसंस्करण पैकिंग सह विपणन केंद्र की स्थापना के लिए प्रदेश में 4 केंद्रों का लक्ष्य है। चयनित कृषक उत्पादक संगठनों या उद्यमियों को कुल लागत का 50 प्रतिशत (अधिकतम 47.50 लाख रुपये) अनुदान दो किश्तों में दिया जाएगा। यह अनुदान भी नियमों और शर्तों के अधीन होगा। मिलेट्स मोबाइल आउटलेट की स्थापना के लिए प्रदेश में 25 आउटलेट का लक्ष्य रखा गया है। चयनित कृषक उत्पादक संगठनों, उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों (SHG) को 10 लाख रुपये का अनुदान नियमों और शर्तों के तहत मिलेगा।

मिलेट्स स्टोर की स्थापना के लिए प्रदेश में 10 स्टोर का लक्ष्य है। पात्र कृषक उत्पादक संगठनों, उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को 20 लाख रुपये का अनुदान नियमों और शर्तों के अधीन दिया जाएगा।

जनपद के सभी कृषक उत्पादक संगठन, उद्यमी और स्वयं सहायता समूह निर्धारित तिथियों में https://agriculture.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर इन योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- पारिवारिक विवाद ने बढ़ाई पुलिस की चुनौती, भदोही में रोकी गई कार, बच्चा सुरक्षित मिला

परिवर्तन टुडे न्यूज चंदौली। मुगलसराय थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में शनिवार को पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद ने पुलिस...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks