spot_img
25.3 C
Varanasi
Monday, February 2, 2026

सकलडीहा मे शराब ठेका के समीप कुंआ में गिरकर राजगिर मिस्त्री की मौत

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

ग्रामीणों के प्रयास के बाद भी कुंआ से नही निकल पाया राजगिर मिस्त्री

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। ईटवा गांव के शराब ठेके के समीप खुला कुंआ में गिरकर 58 वर्षीय दयाराजभर राजगिर मिस्त्री की मौत होगयी। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों ने काफी प्रयास किया। लेकिन निकाल नहीं पाये। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम ने रेक्स्यू करके शव को बाहर निकाला। परिजनों की तहरीर पर शव को जिला अस्पताल पीएम के लिये भेज दिया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।

सकलडीहा कस्बा के बसीटन राजभर के पुत्र दया राजभर राजगिर मिस्त्री है। 58 वर्षीय दयाराजभर विशुनपुरा गांव में काम करके घर लौट रहे थे। ईटवा गांव के समीप एक खुला कुंआ की जगत पर बैठकर आराम कर रहे थे। अचानक नींद की झपकी लगने पर कुंआ में गिरगये। आसपास के दुकानदारों ने झटपट रस्सी डालकर निकालने का प्रयास किया। दो बार ग्रामीणों ने निकालने का प्रयास किया लेकिन रस्सी से हाथ से सरक जाने पर कुंआ में गिरकर दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम ने रेक्स्यू करके शव को किसी तरह बाहर निकाला। घटना की जानकारी होने पर पत्नी सालती देवी पुत्र नटवर,धर्मेन्द्र प्यारे और बेटी सविता का रोते रोते बुरा हाल था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेज दिया है। इस बाबत कस्बा प्रभारी वरूणेन्द्र राय ने बताया कि शव का शिनाख्त हो गया है। परिजनों की तहरीर पर शव को पीएम के लिये भेजा गया है।

खुला कुंआ की जगत में तीन बार गिर चुके है ग्रामीण

ईटवा गांव के शराब ठेके के समीप खुला कुंआ में अब तक तीन लोग गिर चुके है। पूर्व में ईटवा गांव का एक युवक और सकलडीहा कस्बा के दुकानदार भी गिर चुके थे। ग्रामीणों के प्रसास से दोनों को जिंदा बाहर निकाला गया था। लेकिन इस बार दया राजभर को ग्रामीण बचा नही पाये। ग्रामीण आरोप लगा रहे थे कि काश ग्राम सभा की ओर से कुंआ पर लोहे की जाली लगा होता तो बच जाती जान।

चिकना दुकान होने के कारण लगती है भीड़

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शराब ठेका के समीप चिकना दुकानें होने के कारण लोग शराब लेकर आसपास बैठ जाते है। अक्सर दुर्घटना और मारपीट की घटनाये होती है। पूर्व में तत्कालीन इंस्पेक्टर विमलेश मौर्या ने शराब ठेका के समीप सभी चिकना दुकानों को बंद करा दिया था। पुन:खुलने से आये दिन दुर्घटना और मारपीट की घटना होती है।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

गोल्ड मेडल प्राप्त सुहानी राजभर को ग्राम प्रधान ने किया सम्मानित

परिवर्तन टुडे चन्दौली सकलडीहा।  दिघवट गांव मे रविवार को ग्राम प्रधान व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने गोल्ड मेडल विजेता...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks