spot_img
32.1 C
Varanasi
Friday, July 17, 2026
spot_img

Chandauli news- नवागत एसडीएम का अधिवक्ताओं ने किया भव्य स्वागत, न्याय व्यवस्था को मजबूत बनाने का दिलाया भरोसा

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली
सकलडीहा। नवागत उपजिलाधिकारी (एसडीएम) आकांक्षा सिंह का शुक्रवार को सकलडीहा तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने उन्हें स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया तथा तहसील क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं एवं अधिवक्ताओं से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया। एसडीएम ने अधिवक्ताओं को भरोसा दिलाया कि बार और बेंच के बीच समन्वय एवं सौहार्दपूर्ण संबंध सदैव बनाए रखे जाएंगे तथा जनहित से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा।

एसडीएम आकांक्षा सिंह ने कहा कि अधिवक्ता समाज न्याय व्यवस्था के सजग प्रहरी होते हैं। उनके सहयोग से गरीब, असहाय एवं वंचित लोगों को न्याय मिलने की आशा सुदृढ़ होती है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की भूमिका न्याय व्यवस्था को प्रभावी और पारदर्शी बनाने में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने आश्वस्त किया कि अधिवक्ताओं के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा तथा बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय कायम रहेगा।

उन्होंने अधिवक्ताओं से जनहित से जुड़े मामलों के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि न्यायालयों के सुचारु संचालन से लंबित वादों का समयबद्ध निस्तारण संभव होगा। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी अधिवक्ता अथवा वादकारी को अनावश्यक रूप से बार-बार कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें।

कार्यक्रम के अंत में अधिवक्ताओं ने एसडीएम आकांक्षा सिंह को स्मृति-चिह्न भेंट कर उनका सम्मान किया और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष नितिन तिवारी, महामंत्री रामराज यादव, पंकज सिंह यादव, श्रीकांत सिंह, रमाकांत पांडेय, यशवंत सिंह यादव, जगदीश सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- वृक्षारोपण ही सुरक्षित भविष्य की आधारशिला :  डॉ. परशुराम सिंह

पर्यावरण संरक्षण आज पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी- जिलाध्यक्ष परिवर्तन दूतचंदौली। मीडिया ट्रस्ट ऑफ इंडिया, राजकीय महाविद्यालय नौगढ़ एवं वन...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks