spot_img
28.4 C
Varanasi
Saturday, September 5, 2026
spot_img

Chandauli news- वृक्षारोपण ही सुरक्षित भविष्य की आधारशिला :  डॉ. परशुराम सिंह

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

पर्यावरण संरक्षण आज पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी- जिलाध्यक्ष

परिवर्तन दूत
चंदौली। मीडिया ट्रस्ट ऑफ इंडिया, राजकीय महाविद्यालय नौगढ़ एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को राष्ट्रीय पर्यावरण संरक्षण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण एवं हरित भारत के निर्माण का संदेश देते हुए उपस्थित सभी लोगों ने प्रकृति संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम के उपरांत महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया।

मुख्य अतिथि वृक्ष बंधु डॉ. परशुराम सिंह ने पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। भारतीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश संगठन सचिव आयुष पाठक ने स्वच्छ पर्यावरण को प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार बताया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

समाजसेवी राकेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सामाजिक संगठनों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही पर्यावरण संरक्षण जनआंदोलन का रूप ले सकता है। चकिया की ‘मदर टेरेसा’ के नाम से विख्यात डॉ. गीता शुक्ला ने प्रकृति संरक्षण को मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताते हुए छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया। संगोष्ठी में छात्र-छात्राओं ने भी ‘हरित भारत–सुरक्षित भविष्य’ विषय पर अपने विचार रखे और जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त समाज तथा वृक्षारोपण को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

जिलाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। यदि प्रत्येक नागरिक एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल का संकल्प ले, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण उपलब्ध कराया जा सकता है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन संस्था के राष्ट्रीय सचिव के.सी. श्रीवास्तव ने किया, जबकि जिलाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर रामयश चौबे, धर्मवीर सिंह, अनिल द्विवेदी, सुधांशु जायसवाल, विपिन कुमार, विनय पांडेय, सोमेश कुमार, प्रमोद कुशवाहा, वीरेन्द्र, अखिलेश श्रीवास्तव, अजय उर्फ शिवजी, डॉ. अभिषेक उपाध्याय, अनिल उपाध्याय, चन्द्रशेखर राय, अविनाश तिवारी, अंजनी नंदन पांडेय, शैलेश यादव, जितेंद्र यादव सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- समय पर ड्रेनों की सफाई होती तो नहीं डूबती किसानों की हजारों एकड़ फसल : रामकिशुन यादव

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा। ड्रेनों की समय से साफ-सफाई नहीं होने के कारण किसानों की मुश्किलें बढ़ती जा...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks