spot_img
17.9 C
Varanasi
Monday, February 2, 2026

हाईटेंशन तार की चपेट से झुलसे महिलाओं को मुआवजा दिलाने की उठायी मांग

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

भोजापुर गांव में शनिवार को हाईटेंशन तार की चपेट में आने से सास बहू सहित कबाड़ी विक्रेता झुलसा

गांव में कई मकान की छत के ऊपर से गुजरता है हाईटेंशन तार

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा।  भोजापुर गांव में शनिवार को हाईटेंशन करंट से सास-बहू और कबाड़ी विक्रेता बुरी तरह झुलस गए। लोगों ने तीनों घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि वे खतरे से बाहर हैं। इस बीच, घटना से नाराज ग्रामीणों ने बिजली उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। रविवार को सपा विधायक अस्पताल पहुंचकर घायल महिलाओं की हालचाल लिया। लापरवाही पर विभागीय कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग किया।

भोजापुर गांव में कई घरों के उपर से हाईटेशन की तार गुजरा हुआ है। उमाशंकर के घर शनिवार सुबह चंदौली निवासी 18 वर्षीय बटुक कबाड़ खरीदने आया था। उमाशंकर की पत्नी 55 वर्षीया उर्मिला देवी और उनकी बहू 30 वर्षीया अनिता कबाड़ी को छत पर ले गई थी। कबाड़ निकालते समय लोहे का एंगल उनके मकान की छत से गुजरे हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया। करंट से कबाड़ी और सास-बहू गंभीर रूप से झुलस गई। तीनों घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना को लेकर नाराज ग्रामीणों ने बिजली उपकेन्द्र पहुंचकर विरोध जताया। रविवार को सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव पीड़ित महिलाओं से अस्पताल में पहुंचकर कुशलक्षेम पूछा। लापरवाही पर विभागीय अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पीड़ितों को मुआवजा दिलाने की मांग किया।

इस मौके पर  राकेश यादव, बृजेश यादव, आनंद, अच्छे, शिवानंद शर्मा, ऋषि, संतोष, नीरज, प्यारे, रूपेश, जग्गा, दीपक, प्रभात सहित कई लोग मौजूद रहे।  

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

महाराजा सुहेलदेव की विरासत और स्वाभिमान के लिये एकजुटता जरूरी: अनिल राजभर

परिवर्तन टुडे चन्दौली सकलडीहा। आगामी 22 फरवरी को महाराजा सुहेलदेव की जयंती के उपलक्ष्य में आजमगढ़ के फूलपुर मादुलपुर...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks