spot_img
29.9 C
Varanasi
Friday, September 18, 2026
spot_img

Chandauli news- सकलडीहा में जलभराव से व्यापारियों में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली
सकलडीहा। तहसील और विकासखंड मुख्यालय होने के बावजूद सकलडीहा कस्बे में बारिश के पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं हो सकी है। पिछले एक माह से विभिन्न स्थानों पर जलभराव की समस्या बनी हुई है। सकलडीहा डाकघर के समीप हाईवे मार्ग पर बारिश होने से बारिश का पानी जमा हो जाता है जिससे दोपहिया वाहन चालकों के फिसलकर गिरने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। स्थानीय व्यापारियों और लोगों ने जलनिकासी की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।

अधूरे नाला निर्माण से नहीं मिली राहत

जलभराव की समस्या को देखते हुए लोक निर्माण विभाग की ओर से नाला निर्माण का कार्य शुरू कराया गया, लेकिन निर्माण कार्य अधूरा होने से जलनिकासी की समस्या जस की तस बनी हुई है। तहसील मुख्यालय, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) और क्षेत्राधिकारी कार्यालय के बाहर भी बारिश का पानी जमा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

महाविद्यालय और छात्रावास के आसपास भी जलभराव

सकलडीहा इंटर कॉलेज, पीजी कॉलेज और अनुसूचित छात्रावास के आसपास भी लंबे समय से बारिश का पानी जमा है। जलभराव के कारण गंदगी और दुर्गंध की स्थिति पैदा हो रही है, जिससे संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार समस्या की जानकारी दिए जाने के बावजूद केवल आश्वासन मिल रहा है। जलनिकासी की ठोस व्यवस्था नहीं होने से समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है।

नाला-पानी निकासी को लेकर व्यापारियों में नाराजगी

व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में जलनिकासी के पारंपरिक मार्गों और नालों पर अतिक्रमण किए जाने से समस्या और बढ़ गई है। उनका आरोप है कि कुछ लोग नालों और बहाव क्षेत्रों को पाटकर भूमि के भूखंड तैयार कर रहे हैं और उन्हें मनमाने दामों पर बेच रहे हैं। इससे बारिश के पानी के प्राकृतिक बहाव में बाधा उत्पन्न हो रही है।

व्यापारियों ने प्रशासन से हाईवे पर जमा पानी की तत्काल निकासी कराने, बंद भूमिगत पुलिया को खोलने तथा अधूरे नाला निर्माण को शीघ्र पूरा कराने की मांग की है। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- डिजिटल भुगतान पर शुल्क के विरोध में कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। डिजिटल लेनदेन पर प्रस्तावित शुल्क व्यवस्था के विरोध में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी चंदौली...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks