spot_img
29.9 C
Varanasi
Friday, September 18, 2026
spot_img

Chandauli news- रबी फसलों के बीज पर किसानों को मिलेगा अनुदान, ऑनलाइन बुकिंग शुरू

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

गेहूं, चना, सरसों, मटर, मसूर व तोरिया के बीज उपलब्ध, किसानों से शीघ्र बुकिंग कराने की अपील

परिवर्तन टुडे न्यूज़, चंदौली। रबी फसलों की समयबद्ध बुआई सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। किसानों को रबी फसलों के गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने के लिए विभागीय स्तर पर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गेहूं, चना, मटर, सरसों, मसूर एवं तोरिया के बीज किसानों को नियमानुसार निशुल्क तथा 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

कृषि विभाग की ओर से रबी बीजों की उपलब्धता के लिए agriculture.up.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन बुकिंग की प्रक्रिया जारी है। तोरिया, चना, मटर और सरसों के बीज जनपद में पहुंच चुके हैं। इनका वितरण शीघ्र ही राजकीय कृषि बीज गोदामों के माध्यम से किसानों को किया जाएगा।

मिनीकिट बीजों की बुकिंग पूरी

जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि निशुल्क वितरित किए जाने वाले मिनीकिट बीजों की शत-प्रतिशत ऑनलाइन बुकिंग हो चुकी है। वहीं, 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराए जाने वाले सामान्य बीजों की बुकिंग अभी काफी शेष है। किसानों को समय रहते ऑनलाइन बुकिंग कराने की सलाह दी गई है, ताकि उन्हें बीज प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

लक्ष्य के सापेक्ष अभी कम हुई बुकिंग

विभागीय आंकड़ों के अनुसार गेहूं के निर्धारित 53,070 पैकेट के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 16,492 पैकेट की ही ऑनलाइन बुकिंग हुई है। इसी प्रकार चना के 1,538 पैकेट के लक्ष्य के सापेक्ष 595, सरसों के 600 पैकेट के लक्ष्य के सापेक्ष 225 तथा मसूर के 1,462 पैकेट के लक्ष्य के सापेक्ष केवल 225 पैकेट की ऑनलाइन बुकिंग हुई है।

जिला कृषि अधिकारी ने जनपद के किसानों से अपील की है कि वे बीज की उपलब्धता एवं अंतिम समय की भागदौड़ से बचने के लिए जल्द से जल्द विभागीय पोर्टल agriculture.up.gov.in पर ऑनलाइन बुकिंग कराएं। उन्होंने किसानों से सरकारी अनुदान का लाभ उठाते हुए निर्धारित समय में रबी फसलों की बुआई सुनिश्चित करने की अपील की है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- डिजिटल भुगतान पर शुल्क के विरोध में कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। डिजिटल लेनदेन पर प्रस्तावित शुल्क व्यवस्था के विरोध में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी चंदौली...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks