spot_img
33 C
Varanasi
Thursday, March 19, 2026
spot_img
spot_img

चंदौली न्यूज: सकलडीहा पीजी कॉलेज का छात्र ग्वालियर विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस परेड के प्रशिक्षण के लिए चयनित

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना का छात्र पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर में राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक के रूप में बिट्टू सोनकर सकलडीहा पीजी कॉलेज सकलडीहा चंदौली का छात्र ग्वालियर विश्वविद्यालय में आयोजित पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर 2025 मे विशेष प्रशिक्षण के लिए चयनित किया गया है।

प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय ने छात्र का विशेष परेड में शामिल होने के लिए चयन किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया। तथा बताया कि सकलडीहा पीजी कॉलेज सकलडीहा चंदौली प्रदेश एवं देश स्तर पर महाविद्यालय की योग्य एवं अनुभवी प्राध्यापकों के मेहनत का ही परिणाम है, कि आज आकांक्षी जिला जनपद चंदौली के सुदूर क्षेत्र ग्रामीण अंचल में स्थित सकलडीहा पीजी कॉलेज सकलडीहा चंदौली के छात्र छात्रा महाविद्यालय का नाम रोशन कर रहे है। प्राचार्य ने बताया कि हमारा प्रयास है ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी यदि सही मार्गदर्शन मिले प्रतिभाएं निश्चित ही दीप्तमान होगी।

कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ. जितेंद्र सिंह यादव, डॉ. श्यामलाल, डॉ. अनिल तिवारी सहित महाविद्यालय की तमाम प्राध्यापक एवं छात्राओं ने बिट्टू सोनकर का उत्साह वर्धन किया। तथा महाविद्यालय प्रशासन ने 4 नवंबर 2025 से 14 नवंबर 2020 तक आयोजित विशेष शिविर में प्रतिभाग हेतु छात्र बिट्टू सोनकर को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

एम्ब्रोसिया एकेडमी में नाइट सीसीसीएल क्रिकेट मैच का हुआ आयोजन: पत्रकार टीम ने जीता मैच

परिवर्तन टुडे चन्दौलीसकलडीहा। विकास खंड क्षेत्र के ताजपुर स्थित एम्ब्रोसिया एकेडमी में बुधवार देर शाम सीसीसीएल की ओर से...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks