spot_img
15.1 C
Varanasi
Thursday, February 19, 2026

18 फरवरी से 26 फरवरी तक भव्य मानस सम्मेलन: शिवदासीपुर गांव में आस्था भक्ति और आध्यात्म का विराट आयोजन

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
धानापुर। क्षेत्र के शिवदासीपुर गांव में काली माता मंदिर परिसर में आस्था भक्ति और आध्यात्म का विराट आयोजन किया गया है। भव्य मानस सम्मेलन का शुभारंभ बुद्धवार अठारह फरवरी से शुरू होकर छब्बीस फरवरी को पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा।

कार्यक्रम बुद्धवार सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक रामायण का पावन पाठ होगा, वहीं शाम चार बजे से रात्रि नव बजे तक कथा का दिव्य प्रवाह बहेगा। श्रद्धालु गया पीठाधीश्वर युवराज स्वामी के मुखारविंद से कथा का रसपान करेंगे। उनके ओजस्वी वचनों से पूरा वातावरण राममय हो उठेगा।

यह आयोजन केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि गांव की एकजुटता, संस्कृति और सनातन परंपरा का जीवंत उदाहरण है। मां काली मंदिर प्रांगण में हर दिन भक्ति की गूंज सुनाई देगी—शंखनाद, चौपाइयों का पाठ और जयकारों से शिवदासीपुर आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहेगा।
आयोजक समिति ने आस-पास के सभी ग्रामीणों और श्रद्धालुओं से विनम्र निवेदन किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा का श्रवण करें और पुण्य के भागी बनें।

आयोजक समिति में अजय तिवारी, रोहित तिवारी, सुनील मिश्रा ‘सोनू प्रधान’, सत्येंद्र त्रिपाठी, विकास मिश्रा, अविनाश, देवेश मिश्रा, ,प्रवीण मिश्रा, दीपक मिश्रा, रजनीकांत मिश्रा,पवन मिश्रा, केशनाथ प्रजापति सहित समस्त ग्रामवासी।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

परीक्षा में आंतरिक उड़ाका दल ने चार नकलची को पकड़ा, किया रिस्टीकेट

परिवर्तन टुडे चन्दौली सकलडीहा। परीक्षा केंद्र सकलडीहा पीजी कॉलेज में मंगलवार को विश्वविद्यालय परीक्षा महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ द्वारा...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks