spot_img
26.9 C
Varanasi
Wednesday, September 30, 2026
spot_img

सकलडीहा पीजी कॉलेज में ऑपरेशन सिंदूर विषय पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी का भव्य समापन

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। कस्बा स्थित सकलडीहा पीजी कॉलेज में भारतीय वैश्विक परिषद (ICWA) द्वारा प्रायोजित ऑपरेशन सिंदूर विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी समारोह का समापन बुधवार हुआ। राष्ट्रीय संगोष्ठी के द्वितीय दिवस के प्रथम तकनीकी सत्र की अध्यक्षता प्रोफेसर गिरीश चंद्र सिंह ने किया। सत्र के मुख्य अतिथि डॉ. विजय कुमार वर्मा दिल्ली विश्वविद्यालय रहे।

कार्यक्रम में विशिष्ट स्थिति डॉ. अपर्णा चौधरी इलाहाबाद विश्वविद्यालय तथा डॉ. पंकज वर्मा धर्म समाज कॉलेज अलीगढ़ में भी विषय पर संबोधन प्रस्तुत किया सत्र में देश के विभिन्न राज्यों के महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय के शोध छात्रों ने ऑनलाइन ऑफलाइन माध्यम से अपने शोध पत्रों को प्रस्तुत भी किया।

संगोष्ठी के समापन सत्र की अध्यक्ष संबोधन में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय ने यह कहा कि ऑपरेशन सिंदूर एक ऐसा ऑपरेशन रहा है जिसने भारत की शक्ति को वैश्विक पटल पर स्थापित करने का काम किया।

राष्ट्रीय संगोष्ठी के संयोजक प्रो. विजेंद्र सिंह ने संगोष्ठी में विभिन्न कार्यक्रमों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया।

संगोष्ठी में प्रो. ध्रुव भूषण सिंह प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय धानापुर, डॉ. मिथिलेश सिंह, डॉ. रवि गुप्ता, डॉ. अमितेश सिंह, डॉ. संदीप जायसवाल, प्रो. इंद्रदेव सिंह, प्रो. एमपी सिंह प्रो. शमीम राइन, प्रो. दयाशंकर यादव, डॉ. राजेश यादव, डॉ. अजय यादव, डॉ. इंद्रजीत सिंह डॉ. श्याम लाल यादव, डॉ. अमन मिश्रा, डॉ. वंदना कुमारी, डॉ. मीनू श्रीवास्तव, डॉ. अनिल तिवारी, डॉ. योगेंद्र तिवारी, डॉ. प्रमोद पांडेय, डॉ. अभय कुमार वर्मा, डॉ. डी के द्विवेदी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. पवन कुमार ओझा ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर उदय शंकर झा द्वारा किया गया। संगोष्ठी में सेमिनार की पुस्तक का विमोचन भी किया गया एवं छात्र-छात्राओं को प्राचार्य द्वारा पुरस्कृत किया गया।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- नमो घाट पर गूंजेगा आसमान, एयर शो की तैयारियों में जुटा प्रशासन; डीएम-एसपी ने लिया जायजा

सुरक्षा, यातायात और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश, समय से तैयारियां पूरी करने पर जोर परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks