spot_img
22.1 C
Varanasi
Wednesday, March 18, 2026
spot_img
spot_img

सच्चाई और जनहित को सर्वोपरि रखना ही एक पत्रकार का धर्म: घनश्याम पाठक

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

पत्रकार प्रेस क्लब चंदौली की ओर से आयोजित आई कार्ड वितरण सम्मान समारोह सकुशल संपन्न

परिवर्तन टुडे डेस्क
चंदौली। पत्रकार प्रेस क्लब चंदौली इकाई की और से बुधवार को अपराहन पत्रकार प्रेस क्लब चंदौली के जिलाध्यक्ष आशुतोष तिवारी के नेतृत्व में आई कार्ड वितरण सम्मान समारोह का कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ। आई कार्ड वितरण सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि पत्रकार प्रेस क्लब के संस्थापक/प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री पाठक ने कहा कि लेखनी समाज का आईना होती है। एक सच्चा पत्रकार अपनी कलम के माध्यम से जनभावनाओं को व्यक्त करता है और सत्ता व समाज के बीच सेतु का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को हमेशा निष्पक्षता, ईमानदारी और निर्भीकता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए, तभी लोकतंत्र मजबूत होगा।

पीपीसी के प्रदेश अध्यक्ष श्री पाठक ने कहा कि आज के समय में पत्रकारिता चुनौतियों से भरी हुई है, लेकिन इसके बावजूद सच्चाई और जनहित को सर्वोपरि रखना ही एक पत्रकार का धर्म है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पत्रकारों से उन्होंने एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने और समाज के हित में कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पत्रकार प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष चंदौली आशुतोष तिवारी ने मुख्य अतिथि पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक का स्वागत करते हुए कहा कि पत्रकार प्रेस क्लब का उद्देश्य पत्रकारों को संगठित करना और उनके अधिकारों की रक्षा करना है। श्री तिवारी ने बताया कि आई कार्ड वितरण से पत्रकारों को एक पहचान मिलेगी और उनके कार्य में सुविधा भी होगी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पत्रकारों को आई कार्ड वितरित किए गए तथा उन्हें सम्मानित भी किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने पत्रकार एकता पर बल देते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

इस दौरान वाराणसी मंडल उपाध्यक्ष मधुप श्रीवास्तव, जिला संयोजक नन्द शंकर पाठक, जिला सचिव शहनवाज खान, सदर तहसील अध्यक्ष जयशंकर अग्रहरी, सकलडीहा तहसील अध्यक्ष रजनी कांत पाण्डेय, चकिया तहसील अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नागवंशी, नौगढ़ तहसील अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा, मंजय कुमार, विशाल त्रिपाठी, सुमित सिंह, आनन्द कुमार, मनमोहन कुमार, सनोज कुमार, बलवंत यादव, अयाज खान,अशोक कुमार, सुधीर उपाध्याय, मोहम्मद साहिल, मधु कुमारी, गौरव कुमार आदि उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

सकलडीहा पीजी कॉलेज में ऑपरेशन सिंदूर विषय पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी का भव्य समापन

परिवर्तन टुडे चन्दौली सकलडीहा। कस्बा स्थित सकलडीहा पीजी कॉलेज में भारतीय वैश्विक परिषद (ICWA) द्वारा प्रायोजित ऑपरेशन सिंदूर विषय...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks