spot_img
29.9 C
Varanasi
Monday, September 14, 2026
spot_img

Chandauli news- जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें: जिलाधिकारी

spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे डेस्क
चंदौली। जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग व पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल की अध्यक्षता में जनपद के चकिया तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस पर आये हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों को समय से निस्तारण करने के निर्देश दिया कहा निस्तारण के समय गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाय। साथ ही निर्विवाद वरासत सहित अन्य मामले कोे तत्काल सुलझाने के निर्देश दिये।

इस दौरान फरियादीयो द्वारा प्राप्त जमीन से जुड़ी छोटी छोटी शिकायतों पर नाराजगी व्यक्त करते हुवे उन्होंने सख्त निर्देश देते हुवे कहा कि इतने छोटे छोटे मामले मेरे पास आते है इसका मतलब आप लोग समय से काम नहीं करते उन्होंने पुलिस व राजस्व की गठित टीम को निर्देशित करते हुवे कहा कि भूमि संबंधित विवादों के मामलों में आपसी सामंजस स्थापित करते हुवे स्थलीय निरीक्षण कर बिना किसी भेदभाव या किसी के दबाव के निष्पक्ष रिपोर्ट तैयार करें।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 112, शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से छः शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया, दो शिकायतों पर स्थलीय निरीक्षण हेतु राजस्व व पुलिस की टीम भेजी गई तथा शेष को संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु भेजा गया।

अधिवक्ताओं ने कहा कि नेटवर्क धीमा होने के कारण कोई भी काम ऑन लाइन करने बहुत समय लगता जिससे कार्य बाधित हो रहा लोग परेशान हो रहे है। जिसपर जिलाधिकारी ने आश्वासन देते हुवे कहा कि नियमानुसार कार्यवाही कर इसको जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा।

इस अवसर मुख्य चिकित्साधिकारी, पीडी डीआरडीए, उप जिलाधिकारी चकिया, पुलिस क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार, अधिशासी अभियंता विद्युत, एआर कॉपरेटिव, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी गण उपस्थित रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- किसानों के लिए बड़ी खबर! बारिश से बर्बाद फसलों का जल्द मिलेगा मुआवजा

तहसीलदार ने राजस्व टीम को दिए सर्वे में तेजी लाने के निर्देश, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई परिवर्तन टुडे न्यूज,...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks