spot_img
43.1 C
Varanasi
Tuesday, June 9, 2026
spot_img

केवल डिग्री पर्याप्त नहीं है, बल्कि कौशल, संवाद क्षमता, तकनीकी ज्ञान और सकारात्मक सोच भी सफलता की कुंजी है: उदय शंकर झा

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। सकलडीहा पीजी कॉलेज के समाजशास्त्र विभाग द्वारा शनिवार को “सामाजिक विज्ञान के क्षेत्र में रोजगार के अवसर एवं व्यक्तित्व विकास” विषय पर एक प्रेरणादायी विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को वर्तमान समय में रोजगार के बदलते स्वरूप, प्रतियोगी परीक्षाओं, शोध, शिक्षण, प्रशासनिक सेवाओं तथा सामाजिक क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों की जानकारी देना था।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रो. उदय शंकर झा ने अपने उद्बोधन में कहा कि “अवसर अपने आप नहीं आते, अवसर बनाए जाते हैं।”उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में केवल डिग्री पर्याप्त नहीं है, बल्कि कौशल, संवाद क्षमता, तकनीकी ज्ञान और सकारात्मक सोच भी सफलता की कुंजी है।

उन्होंने कहा कि सामाजिक विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए रोजगार के अनेक क्षेत्र उपलब्ध हैं। शिक्षण एवं शोध, सिविल सेवा, प्रशासनिक सेवाएं, समाज कल्याण विभाग, पत्रकारिता, मीडिया, एनजीओ, बैंकिंग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास आदि। कार्यक्रम में उपस्थित विद्वानों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

डॉ. संदीप सिंह ने कहा कि सामाजिक विज्ञान समाज को समझने और बदलने का सशक्त माध्यम है। यज्ञ नाथ पांडेय ने विद्यार्थियों को निरंतर अध्ययन और लक्ष्य निर्धारण की प्रेरणा दी। डॉ. पवन कुमार ने आत्मविश्वास और समय प्रबंधन पर बल दिया। डॉ. राजेश यादव ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु नियमित अभ्यास को आवश्यक बताया, उन्होंने कहा कि सामाजिक विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए निरंतर नए अवसर विकसित हो रहे हैं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। अंत में विभागाध्यक्ष प्रो. दयाशंकर सिंह यादव ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया तथा विद्यार्थियों को सफलता हेतु निरंतर प्रयासरत रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. मनीष राय डॉ. राजनीज गुप्ता, बृजेश यादव, धर्मेंद्र आदि लोगों उपस्थित रहे।
यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं उपयोगी सिद्ध हुआ।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- 5जून की रात हुए जोगियां कला हत्याकाण्ड का पुलिस ने महज 36घंटे के भीतर किया खुलासा

परिवर्तन टुडे चंदौली। जनपद के चकिया थाना क्षेत्र के जोगिया कला गांव में 5जून की रात हुए सनसनीखेज ब्लाइंड...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks