spot_img
34.3 C
Varanasi
Thursday, June 18, 2026

राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में आशुतोष ने जीता सिल्वर मेडल

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे
चंदौली। उत्तराखंड के हरिद्वार में आयोजित ओपन नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में सब जूनियर वर्ग के कंपाउंड राउंड में संघर्ष करते हुए भदोही के आशुतोष पटवा ने सिल्वर मेडल पर निशाना साधा। यह प्रतियोगिता एस एम जे एन डिग्री कॉलेज गोविंदपुर हरिद्वार उत्तराखंड में 16 जून से 22 जून 2026 तक हो रहा है। आशुतोष पटवा श्री दयाल आर्चरी अकैडमी देवनाथपुर लक्ष्मण पट्टी भदोही में तीरंदाजी का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष विशंभर दयाल जी ने कहा कि आशुतोष ने अपने अथक परिश्रम, कर्तव्य निष्ठा और संघर्ष की बदौलत यह मुकाम हासिल किया है।  आने वाले दिनों में अंतर्राष्ट्रीय क्षितिज पर एक दिन जरूर भदोही का परचम लहराएंगे।

महासचिव एवं राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर आशुतोष पटवा का यह पहला प्रतियोगिता था। जिसमें उन्होंने सिल्वर मेडल प्राप्त कर भदोही जनपद का गौरव बढ़ाया है। तीरंदाजी के प्रशिक्षक वैभव दिक्षित आशुतोष के इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि भदोही के तीरंदाजो के लिए उन्होंने एक सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया है। भदोही में जो तीरंदाजो की जो नर्सरी तैयार किया जा रहा है। आने वाला कल भदोही के नाम होगा।

आशुतोष की जीत पर आलोक कुमार गुप्ता विनीत जायसवाल शुभम पटवा दिनेश गुप्ता उर्मिला देवी कृष्णा सिंह कमलेश गुप्ता विवेक श्रीवास्तव डॉक्टर रत्ना सुमन गुप्ता दीपक बरनवाल संध्या मौर्य प्रखर प्रांजल वसुधा गौरव गरिमा सहदेव मुस्कान खुशबू सूर्य प्रताप अमन आदित्य अनुराग प्रियांशी चंचल एवं शिवित ने ग्राउंड पर मिठाईयां एक दूसरे को खिलाकर उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- निरीक्षण में सख्त दिखे जिलाधिकारी, कहा- ‘लापरवाही बर्दाश्त नहीं, नियमित निगरानी करें अभियंता’

मुगलसराय-बबुरी-लेवा मार्ग चौड़ीकरण: जिलाधिकारी ने परखा काम, मानसून से पहले पुलिया और नाली निर्माण पूरा करने के सख्त निर्देश मानसून...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks