spot_img
35.5 C
Varanasi
Saturday, July 18, 2026
spot_img

Chandauli news- किसान की बेटी ने नीट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, बढ़ाया चंदौली का मान

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

असना गांव की स्वाती सिंह की उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर, ग्रामीणों ने दी बधाई

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली
Story By- नीरज अग्रहरि
कमालपुर। दृढ़ संकल्प, कठिन परिश्रम और परिवार के सहयोग से किसान की बेटी ने वह मुकाम हासिल किया है, जिस पर पूरे गांव और जनपद को गर्व है। बरहनी विकास खंड के असना गांव निवासी किसान विमल किशोर सिंह की पुत्री स्वाती सिंह ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) उत्तीर्ण कर परिवार सहित जनपद का गौरव बढ़ाया है। स्वाती की इस सफलता से गांव में हर्ष का माहौल है और ग्रामीण लगातार परिवार को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

स्वाती सिंह ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव के परिषदीय विद्यालय से कक्षा आठ तक प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की शिक्षा सेंट मेरीज़ स्कूल, जमानिया (गाजीपुर) से पूरी की। सीमित संसाधनों के बावजूद निरंतर परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण ने उन्हें यह सफलता दिलाई।

स्वाती सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों, परिवार तथा विशेष रूप से अपनी दोनों बहनों शिवानी सिंह एवं वैभव सिंह को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार के प्रत्येक सदस्य ने उनका मनोबल बढ़ाया और हर कठिन परिस्थिति में उनका साथ दिया। स्वाती ने अपनी इस उपलब्धि को अपनी दादी एवं नानी को समर्पित करते हुए कहा कि उनका आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा रहा।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में नीट परीक्षा में 642 अंक प्राप्त होने पर उन्होंने बीएएमएस पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया था। इसके साथ ही उन्होंने अपने लक्ष्य को जारी रखते हुए पुनः तैयारी की और अब नीट परीक्षा में सफलता अर्जित कर अपने चिकित्सक बनने के सपने को नई उड़ान दी है।

बेटी की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर पिता विमल किशोर सिंह, माता सरोज सिंह तथा दादा एवं किसान नेता संत विलास सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। उन्होंने कहा कि स्वाती की सफलता ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
स्वाती की इस उपलब्धि पर असना गांव सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का वातावरण है।

सामाजिक संगठनों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने परिवार को बधाई देते हुए स्वाती के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- तकनीकी खामी से जून का वेतन रुका, शिक्षक संघ ने सरकार से तत्काल भुगतान की उठाई मांग

वेतन भुगतान में तकनीकी अड़चन पर शिक्षक संघ सक्रिय, प्राचार्य ने कहा— समस्या सुलझी परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा। उत्तर...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks