spot_img
29.7 C
Varanasi
Monday, September 21, 2026
spot_img

विभिन्न मांगों को लेकर तहसील मुख्यालय सपाईयों का धरना प्रदर्शन: सौंपा पत्रक, मांग पूरी नहीं होने पर जिला मुख्यालय पर आन्दोलन की चेतावनी

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर और सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव के नेतृत्व में सपा पदाधिकारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर तहसील मुख्यालय पर पांच घंटा धरना प्रदर्शन किया। अंत में मांगों के समर्थन में एसडीएम कुंदन राज कपूर और सीओ स्नेहा तिवारी को पत्रक देते हुए समस्याओं का समाधान कराये जाने की मांग किया। समस्या का समाधान नहीं होने पर पुन: जिला मुख्यालय पर आन्दोलन की चेतावनी दिया।

सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने सकलडीहा अलीनगर तिराहे पर डा.आम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित करने और व्यापारियों को शीध्र मुआवजा दिलाने की मांग उठाया। आरोप लगाया कि कार्यदायी संस्था हाईवे निर्माण में नाला और पुलिया निर्माण को लेकर भारी कटौती कर रही है। पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी निर्माण कार्य को लेकर चुप्पी साधे हुए है। वही पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्ल्यू और मुसाफिर चौहान ने बाढ़ में नुकसान हुए किसानों का सर्वे कराकर शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग किया। चौड़ीकरण और सड़क निर्माण के लिये अधिग्रहण किये गये भूमि का किसानों को मुआवजा दिलाने व किसानों का शेाषण बंद करने की मांग किया। इसके अलावा बलुआ सहित सभी पंप कैनालों की मरम्मत और पूरी क्षमता से चलाये जाने की मांग किया। वही अस्पतालों में आवश्यक दवा और बिजली की मनमानी कटौती पर रोक लगाने की मांग उठाया।अंत में जल जीवन मिशन के तहत हेा रहे निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार की जांच और गांवों में खोदे गये गड्ढे को ठीक कराये जाने मांग किया।

इस मौके पर महिला जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल,सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, राजकुमार जायसवाल, अफशाक अहमद,सुभाष यादव,अनिल सिंह यादव,अनिल चौहान,लक्ष्मण पासवान,शशीकांत भारती,सुरेन्द्र मौर्य,वीरेन्द्र सिंह डाक्टर,हरेन्द्र कुशवाहा, प्रभात यादव,सिंटू,गुलाब गोड,चाखन यादव,सुरेन्द्र यादव सहित अन्य रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- उपलों में छिपे जहरीले सांप ने डसा, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम

परिवर्तन टुडे न्यूज़, चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के महमदपुर (रामगढ़) गांव में सोमवार को सर्पदंश से 13 वर्षीय बालक...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks