spot_img
33 C
Varanasi
Thursday, March 19, 2026
spot_img
spot_img

एक दिन की सकलडीहा इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य बनी खुशी जायसवाल, सुनी समस्या

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। कस्बा स्थित सकलडीहा इंटर कॉलेज की छात्रा खुशी जायसवाल कक्षा ग्यारह कला वर्ग को एक दिन का सकलडीहा इंटर कॉलेज का प्रधानाचार्य बनाया गया। इस दौरान छात्रा ने विद्यालय संबंधित समस्याओं को सुना और संवाद स्थापित कर उसे नोट किया। इस दौरान छात्राओं में काफी उत्साह रहा। इस मौके पर सकलडीहा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य घनश्याम त्रिपाठी व विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे।

मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को आत्मनिर्भरता, सुरक्षा, जागरूकता और कानून की जानकारी दी जा रही है। इसी क्रम में सकलडीहा इंटर कालेज की छात्रा खुशी जायसवाल को एक दिन के लिए प्रधानाचार्य बनाया गया। और खुद पास की कुर्सी पर अपने बैठे। प्रधानाचार्य की कुर्सी पर बैठकर छात्रा काफी उत्साहित रही। छात्रा को यह जिम्मेदारी सौंपकर यह बताया गया कि बेटियां भी नेतृत्व क्षमता में किसी से कम नहीं।

सकलडीहा इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य घनश्याम त्रिपाठी ने छात्रा को शुभकामना देते कहा कि यह पहल छात्राओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ ही उन्हें भविष्य में नेतृत्व करने के लिए प्रेरित करेगी।

एक दिन के लिए प्रधानाचार्य बनी छात्रा खुशी जायसवाल ने बताया कि इस अनुभव से उन्होंने जाना कि विद्यालय की जिम्मेदारी कितनी बड़ी होती है। उन्होंने संकल्प लिया कि पढ़ाई में मेहनत कर भविष्य में समाज सेवा करेगी।

इस अवसर पर प्रबंधक पंकज कुमार पांडेय, प्रधानाचार्य घनश्याम त्रिपाठी, डॉ.प्रमोद कुमार पांडे, कैप्टन सत्यमूर्ति ओझा, संतोष विश्वकर्मा, अमित कुमार गुप्ता, दिलीप सोनकर, राजबली प्रसाद, देवचंद राम, संतोष कुमार मिश्रा, सुरेंद्र विश्वकर्मा, संजय मिश्रा, पवन त्रिपाठी, प्रदीप कुमार सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे। कर्मचारियों में अजय कुमार गुप्त, दिलीप सिंह, विजय प्रकाश श्रीवास्तव, रामजीत प्रसाद, राजेश कुमार सहित अन्य लोग रहे।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

एम्ब्रोसिया एकेडमी में नाइट सीसीसीएल क्रिकेट मैच का हुआ आयोजन: पत्रकार टीम ने जीता मैच

परिवर्तन टुडे चन्दौलीसकलडीहा। विकास खंड क्षेत्र के ताजपुर स्थित एम्ब्रोसिया एकेडमी में बुधवार देर शाम सीसीसीएल की ओर से...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks