परिवर्तन टुडे डेस्क
चंदौली। खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण भारत सरकार नई दिल्ली एवं आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ के द्वारा विभागीय जिला स्तरीय समिति के गठन के उपरांत इसकी त्रैमासिक बैठक का आयोजन जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने औषधि निरीक्षक को अपनी रिपोर्ट की आख्या 15 दिवस के अंदर विस्तृत रूप से प्रस्तुत करने हेतु आदेशित किया।
जिलाधिकारी द्वारा खाद्य सुरक्षा विभाग को आदेशित किया गया कि वह जनपद में स्थित समस्त प्रतिष्ठानों के लाइसेंस जारी करने हेतु अधिक से अधिक प्रयास करते हुए कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि जनपद में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, आश्रम पद्धति विद्यालय, जिला अस्पताल, जनपद में संचालित प्राइमरी एवं जूनियर स्कूल इत्यादि स्थानों पर लगातार खाद्य पदार्थों के नमूने संकलित कर जांच हेतु भेजे जाएं एवं कार्यवाही से संबंधित रिपोर्ट को प्रस्तुत किया जाए। बैठक में उपस्थित औषधि निरीक्षक के द्वारा अपने विभाग के संबंध में किए गए कार्यों का विवरण समिति के समक्ष रखी गई।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं समिति से संबंधित समस्त जिला स्तरीय अधिकारियो के साथ-साथ मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के एन त्रिपाठी एवं समस्त खाद्य सुरक्षा अधिकारी उपस्थित रहे। गुरुवार की बैठक कुलदीप सिंह सहायक आयुक्त खाद्यII के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ संपन्न हुई।




