spot_img
37.7 C
Varanasi
Tuesday, June 30, 2026

एम्ब्रोसिया एकेडमी में नाइट सीसीसीएल क्रिकेट मैच का हुआ आयोजन: पत्रकार टीम ने जीता मैच

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। विकास खंड क्षेत्र के ताजपुर स्थित एम्ब्रोसिया एकेडमी में बुधवार देर शाम सीसीसीएल की ओर से क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इस दौरान सीसीसीएल कमेटी और पत्रकार टीम के बीच मैच खेला गया। जिसमे निर्धारित ओभर से पहले ही पत्रकार की टीम ने चार विकेट से मैच को जीत लिया। कमेटी की तरफ से सभी खिलाड़ियों को टी-शर्ट दिया गया।

मैच में सीसीसीएल कमेटी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पत्रकार टीम के साम्हने सात ओभर मे 50 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। जवाब में उतरी पत्रकार टीम ने शुरुवात से ही शानदार प्रदर्शन करते हुवे मैच को छः ओभर एक बाल मे ही चार विकेट से मैच को जीत लिया।

पत्रकार टीम के कप्तान सोनू पटेल ने कहा कि सभी खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी के साथ शानदार फील्डिंग का प्रदर्शन किया तभी हमारी टीम ने यह मैच जीता।

एम्ब्रोसिया एकेडमी के डायरेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने पत्रकार टीम को बधाई दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन आपसी समन्वय और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं। समय-समय पर इस तरह के आयोजन होते रहेंगे। ऐसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं की प्रतिभा को निखारना है, ताकि उन्हें बेहतर मंच मिल सके और वे आगे बढ़कर क्षेत्र व जनपद का नाम रोशन कर सकें। साथ ही खेल से शारीरिक व मानसिक विकास के साथ आपसी प्रेम और भाईचारा भी बढ़ता है।

इस कार्यक्रम मे नमन चाइल्ड के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. पी.एन. दुबे, प्रभात यादव, रामजी यादव सहित वरिष्ठ अतिथि उपस्थित रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- संघर्ष के बाद एकता की जीत, सकलडीहा बार में नई कार्यकारिणी का आगाज

अधिवक्ता समाज का मार्गदर्शक, न्याय और एकता का प्रहरी: श्रीनाथ त्रिपाठी परिवर्तन टुडे न्यूज चन्दौली सकलडीहा। लंबे समय से चले...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks