spot_img
45.7 C
Varanasi
Tuesday, June 9, 2026
spot_img

Chandauli news- सड़क हादसा में बाइक से गिरकर विवाहिता की मौत

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र की भोजापुर रेलवे क्रॉसिंग के समीप शनिवार की देर रात 11 बजे बाइक से गिरकर 36 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए जिला अस्पताल भेज दिए।

बर्थरा खुर्द गांव निवासी राजकुमार की पत्नी रीना देवी 36 वर्ष धरहरा में कॉस्मेटिक की दुकान है। शनिवार की देर रात दुकान बंद करके अपने घर जा रही थी। भोजापुर रेलवे क्रॉसिंग पार करने के बाद थोड़ी दूर अचानक सामने से किसी जानवर के आ जाने से गाड़ी असंतुलित हो गई। पीछे बैठी महिला के सिर में गंभीर चोट लगने से अचेत हो गई। एम्बुलेंस से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर की पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गई हैं। थानाध्यक्ष भूपेंद्र निषाद ने बताया कि सड़क दुर्घटना में विवाहिता की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम करने के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। दो लड़के व एक लड़की रामू ,श्यामू गुड़िया को रो- रोकर बुरा हाल था। वहीं पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल  छात्रसभा जिलाध्यक्ष बाबूलाल यादव, राजसराम, शिवदयाल, फिरोज राम सहित अन्य रहें।

तीन दोस्तों ने एम्बुलेंस बुलाकर भेजा अस्पताल हुई सराहना

शनिवार की देर रात भोजापुर रेलवे क्रांसिग के पास बाइक से गिरकर एक महिला व पुरूष सड़क पर गिरकर तड़प रहें थे। लेकिन वाहनों से आने जाने वाले उन्हें उठाकर अस्पताल पहुंचाने का भी प्रयास नहीं किए। लेकिन मुगलसराय से लौट रहें अजय यादव,सोनू पटेल व निरंजन कुमार अपनी गाड़ी को रोक घायलों को 108 एम्बुलेंस बुलाकर कोतवाली पुलिस के सहयोग से जिला अस्पताल भेजवाया जिसकी वजह से युवक की जान बच गयी। जिसकी आसपास के इलाके में काफी सराहना हो रही है।

सड़क पर हो रहा निमार्ण कार्य से अंधेरे से हुई घटना

सकलडीहा। भोजापुर रेलवे क्रांसिग के पास ओवरब्रिज निमार्ण का कार्य चल रहा है। लेकिन कार्यदायी संस्था की ओर से कार्य प्रगति का बोर्ड लगा हुआ है लेकिन रात में प्रकाश की कोई व्यवस्था नहीं होने से लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। अंधेरा होने से सड़क भी लोगों को नहीं दिखती है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए प्रकाश की व्यवस्था करवाने की मांग किया है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- 5जून की रात हुए जोगियां कला हत्याकाण्ड का पुलिस ने महज 36घंटे के भीतर किया खुलासा

परिवर्तन टुडे चंदौली। जनपद के चकिया थाना क्षेत्र के जोगिया कला गांव में 5जून की रात हुए सनसनीखेज ब्लाइंड...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks