spot_img
21.2 C
Varanasi
Wednesday, November 4, 2026
spot_img
spot_img

भोजापुर रेलवे क्रासिंग के समीप सुरक्षा व्यवस्था की मांग

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे/ चन्दौली
सकलडीहा। भोजापुर रेलवे क्रासिंग पर आये दिन जाम के कारण दोनो ओर वाहन चालक से लेकर बाइक सवार और पैदल रेलवे लाइन पर करने वाले परेशान रहते है। आरोप है कि रेलवे क्रासिंग पर पुलिस और आरपीएफ की ड्यूटी नहीं होने के कारण गेट खुलते ही रेलवे लाइन पर वाहनों की लम्बी कतार लग जाता है। अप और डाउन में ट्रेन के आने की सूचना पर गेटमैन को रेलवे फाटक बंद करने में पसीने छुट जाते है। स्थानीय लोगों ने रेलवे क्रासिंग पर सुरक्षा व्यवस्था की मांग किया है।

चंदौली वाया सैदपुर मार्ग से होकर सुबह से लेकर रात तक लाखों की संख्या में लोग भोजापुर रेलवे क्रासिंग से होकर लोग जिला मुख्यालय से लेकर वाराणसी, गाजीपुर, सैदपुर, धानापुर,कमालपुर,जमनिया,चहनिया सहित विभिन्न गांव कस्बा बाजार और अन्य जिले व प्रदेश के लिये लोग निजी साधन से लोग जाते है। ऐसे में भोजापुर रेलवे क्रासिंग दानापुर मंडल में होने के कारण कई ट्रेनों का अप और डाउन में आना जाना लगा रहता है। सुबह से शाम आये दिन गेट बंद होने पर वाहनों की लम्बी कतार लग जाता है। रेलवे गेट खुलते ही रेलवे लाइन पर दोनों तरफ से वाहन जल्दी में निकलने के चक्कर में क्रासिंग पर फस जाते है। जिसके कारण रेलकर्मीयों को ट्रेन के आने की सूचना पर गेट बंद करने में पसीने छुट जाते है। ऐसे में बड़ी हादसा होने का डर लोगों को बना रहता है।

समाज सेवी जयप्रकाश यादव,जिला पंचायत सदस्य राकेश राम, राकेश यादव,प्रमोद यादव,आनंद, संतोष सिंह, टंपी सिंह,आंसू सिंह आदि ने जिला प्रशासन से रेलवे लाइन पर पुलिस सुरक्षा की मांग किया है। भोजापुर रेलवे क्रासिंग के समीप पुलिस चौकी बनवाने की मांग उठाया है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- जनसुनवाई में प्रभारी जिलाधिकारी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks