spot_img
29.1 C
Varanasi
Sunday, September 20, 2026
spot_img

Chandauli news- आपरेशन वज्रपात के तहत सोशल मिडिया, इंस्ट्राग्राम फेसबुक के जरिये कई गैंग को पुलिस कर रही चिन्हित

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

अवैध रूप से संचालित गैंग और गैंग लीडरों पर नकेल कसने की तैयारी तेज

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने सोशल मिडिया, इंस्ट्राग्राम,फेसबुक के जरिए संचालित गैंग और गैंग लीडरों की सूची चिन्हित करने की कवायद तेज कर दिया गया है। सकलडीहा कोतवाली में सोशल मिडिया पर संचालित आधा दर्जन गैंग और उनके सदस्यों को चिन्हित किया गया है। जल्द ही उनके खिलाफ नकेल कसा जायेगा।

पुलिस के अनुसार सकलडीहा कोतवाली अर्न्तगत  1081, सत्या ग्रुप, महाकाल, 1081, विराट गैंग, 1098 सहित आधा दर्जन सोशल मिडिया पर एक्टिव गैंग और गैंग लीडरों सहित सदस्यों की सूची पुलिस ने चिन्हित कर कार्रवाई शुरू कर दिया है। इनके उपर प्रभावी कार्रवाई से लेकर इनके हिस्ट्री को भी पुलिस खंगाल रही है।

इनके खिलाफ जल्द ही आपरेशन वज्रपात अभियान के तहत कानून का शिकंजा कसा जायेगा। इस क्रम में गुरूवार को एक गैंग के लीडर को पुलिस ने कार्रवाई किया है। जिससे समाज में व्याप्त भय का वातावरण को दूर किया जा सके और अराजकतत्वों पर सख्ती से नकेल कसा जा सके।

कोतवाल भूपेन्द्र निषाद ने बताया कि सोशल मिडिया पर फेसबुक, इंस्ट्राग्राम सहित अन्य माध्यम से मारपीट, दबंगई, रंगदारी सहित अन्य प्रकार की गैंग चलाने वालों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की जायेगी। इसकी सूची तैयार किया जा रहा है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- डैडीज इंटरनेशनल स्कूल की 20वीं निःशुल्क अयोध्या तीर्थयात्रा रवाना

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। डैडीज इंटरनेशनल स्कूल एंड हॉस्टल, बिशुनपुरा-कांटा की ओर से संचालित निःशुल्क अयोध्या तीर्थयात्रा के अंतर्गत...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks