spot_img
43.5 C
Varanasi
Friday, May 15, 2026
spot_img
spot_img

क्षेत्र पंचायत सदस्य ने फावड़े से प्रहार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, गांव मे पसरा सन्नाटा

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
spot_img

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा बथावर गांव के शिवपुरवा में मंगलवार की सुबह करीब साढ़े छ: बजे फावड़े से प्रहार कर पति ने अपने 30 वर्षीय पत्नी क्रीम कला देवी को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद पुलिस को फोन से जानकारी देकर मौके से फरार हो गया। घटना का कारण पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद बताया जा रहा है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची सीओ स्नेहा तिवारी पुलिस टीम के साथ जांच में जुट गयी।

बथावर गांव निवासी भगवानदास क्षेत्र पंचायत सदस्य है। किसी बात को लेकर सुबह पत्नी से विवाद हो गया। इससे नाराज होकर मंगलवार की सुबह फावड़े से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

घटना की जानकारी होते ही मौके पर सीओ स्नेहा तिवारी, कोतवाल अतुल प्रजापति व क्राइम ब्रांच की टीम पहुंच गई। पुलिस ने घटना के बाबत जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी की तलाश में जुट गई है। वहीं मृतक विवाहिता के परिजन भी मायके से बथावर गांव पहुंच गए। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

सीओ स्नेहा तिवारी ने बताया कि मृतक महिला की चाचा के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम गठित किया गया है।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- केसीसी बनवाने हेतु ब्लॉक में लगेगा कैंप: किसानों को जोड़ने के लिए 15 से 31 मई तक चलेगा महाअभियान

परिवर्तन टुडे डेस्कचंदौली। जनपद के किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना से अधिकाधिक जोड़ने के उद्देश्य से जिले...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks