ऐसे कार्यक्रम लोगों को स्वरोजगार एवं युवा सशक्तिकरण को मजबूत करता है- प्राचार्य
परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। कस्बा स्थित सकलडीहा पीजी कॉलेज में शुक्रवार को दो दिवसीय मुख्यमंत्री स्वरोजगार खाद्य प्रसंस्करण कार्यशाला का समापन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि रूप में जिला उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण अधिकारी डॉ. शैलेंद्र दुबे रहे।
उन्होंने अपने वक्तव्य में खाद्य प्रसंस्करण की उपादेयता एवं रोजगार से जुड़े हुए महत्व को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि यदि भारत को विश्व की बड़ी महाशक्ति बनी है तो प्रत्येक व्यक्ति को रोजगार खाद्य प्रसंस्करण जैसे क्षेत्र दिलाते है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय ने अपने वह अध्यक्षीयउद्बोधन में कहा कि यह कार्यक्रम लोगों को स्वरोजगार एवं युवा सशक्तिकरण को मजबूत करता है। इस कार्यशाला में प्रतिभा करने वाले सभी छात्राओं को प्रमाण पत्र दिया गया।
इस कार्यक्रम में प्रशिक्षक कनकलाता तथा दुर्गा प्रसाद पूर्व प्रभारी खाद्य प्रसंस्करण, महाविद्यालय के उप प्राचार्य प्रो. दयानिधी सिंह यादव, डॉ. अनिल तिवारी, पुस्तकालय प्रभारी अजय कुमार यादव ने अपनी सहभागिता दी इस कार्यक्रम में छात्रों ने बढ़कर के हिस्सा लिया।



