spot_img
21.1 C
Varanasi
Monday, October 19, 2026
spot_img
spot_img

Chandauli news- एमएलसी चुनाव को लेकर चंदौली में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, 23 अक्टूबर को होगा मतदान

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आगामी 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान के मद्देनजर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। जिले के 10 मतदान केंद्रों पर लगभग 30,211 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान प्रातः आठ बजे से अपराह्न चार बजे तक कराया जाएगा।

अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

निर्वाचन की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रतन वर्मा की अध्यक्षता में आईटीआई कॉलेज, रेवसा के सभागार में अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें सुरक्षा व्यवस्था, प्रशासनिक समन्वय और मतदान प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारियां निर्धारित की गईं। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देशानुसार जिले में पांच जोनल मजिस्ट्रेट और दस सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। इनके साथ जोनल एवं सेक्टर पुलिस अधिकारी भी क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर व्यवस्था पर नजर रखेंगे।

मतपत्र और मतपेटी से होगा मतदान

इस निर्वाचन में इलेक्ट्रॉनिक मतदान मशीन के स्थान पर मतपत्र और मतपेटी का प्रयोग किया जाएगा। मतदान प्रक्रिया की निष्पक्षता बनाए रखने के साथ मतपत्रों और मतपेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। मतदान में लगे अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया है।

मतदान केंद्रों पर रहेगा कड़ा पहरा

प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक उपनिरीक्षक, चार मुख्य आरक्षी अथवा आरक्षी, चार महिला आरक्षी और एक अनुभाग पीएसी की तैनाती की व्यवस्था की गई है। मतदान केंद्र परिसर और उसके 100 मीटर के दायरे में चुनाव प्रचार, अनधिकृत वाहनों के प्रवेश तथा अनावश्यक भीड़ पर प्रतिबंध रहेगा। सुरक्षा जांच के दौरान स्याही, फाउंटेन पेन, पानी की बोतल और अन्य तरल पदार्थ ले जाने पर भी रोक रहेगी।

प्रशासन ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया है कि वे मतदान प्रक्रिया के दौरान सतर्क रहें। किसी भी प्रकार के प्रलोभन, अनुचित आतिथ्य या संदिग्ध गतिविधि के मामले में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

22 अक्टूबर को रवाना होंगी मतदान पार्टियां

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान कराने वाली पार्टियां 22 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट परिसर, चंदौली से अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी। मतदान समाप्त होने के बाद सभी मतपेटियों को सुरक्षित तरीके से कलेक्ट्रेट स्थित सुरक्षित कक्ष में लाकर एकत्र किया जाएगा। इसके बाद उन्हें वाराणसी के मंडी समिति, पहड़िया भेजा जाएगा।

जिला प्रशासन ने निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा पर प्रशासन की पैनी नजर, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

यातायात, साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश परिवर्तन टूडे न्यूज, चंदौली। दुर्गापूजा और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks